Sunday, Jul 12 2026 | Time 10:44 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बंगाल पुलिस ने जैसलमेर से किया बीएसएफ जवान को गिरफ्तार

कोलकाता, 08 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल पुलिस ने कृष्णानगर में पिछले माह एक लड़की की गोली मारकर की गयी हत्या मामले के मुख्य आरोपी देशराज सिंह के पिता, बीएसएफ जवान राघवेंद्र प्रताप सिंह को राजस्थान के जैसलमेर से गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि देशराज पर अपने बेटे को हत्या की घटना के बाद राज्य से भागने में कथित तौर पर मदद करने का आरोप है। 20वीं बटालियन में तैनात राघवेंद्र प्रताप सिंह को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर नादिया लाया जा रहा है। देशराज की गिरफ्तारी से पहले उसके मामा कुलदीप सिंह को भी इशिता मलिक हत्या मामले में गुजरात से गिरफ्तार किया गया था।
इशिता की 26 अगस्त को कृष्णानगर स्थित उसके घर पर कथित तौर पर सिर में तीन बार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि देशराज से इशिता ने अपनी दोस्ती समाप्त कर ली थी जिससे वह गुस्से में था। उसने कथित तौर पर इशिता पर रिश्ता जारी रखने का दबाव डाला और उसे आत्महत्या की कोशिश करते हुए एक वीडियो भेजा था।
पुलिस को संदेह है कि जब वह फिर भी सुलह करने को तैयार नहीं हुई, तो उसने इश्तिा की हत्या की योजना बनाई। जांचकर्ता फिलहाल देशराज से पूछताछ कर रहे हैं। कुलदीप और राघवेंद्र दोनों पर देशराज को बंगाल से भागने और कहीं और छिपने में मदद करने का आरोप है।
सोनिया जितेन्द्र
वार्ता
More News

पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष रिताब्रता खेमे की बैठक में पहुंचे, नेतृत्व ने दूरी बनायी

12 Jul 2026 | 12:39 AM

कोलकाता, 11 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म तथा हत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) से पूछताछ के बाद और हाल ही में लॉटरी से जुड़े मामले में नाम आने के बाद से लोगों की नजर से दूर रहे तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल घोष शनिवार को श्री ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी तृणमूल कांग्रेस गुट की बैठक में अचानक पहुंचे।.

see more..

ऋतब्रत खेमे ने समानांतर तृणमूल कांग्रेस संगठन का किया विस्तार

12 Jul 2026 | 12:26 AM

कोलकाता, 11 जुलाई (वार्ता) श्री ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले विद्रोही तृणमूल कांग्रेस गुट ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में अपने समानांतर संगठनात्मक ढांचे के हिस्से के रूप में 17 जिला अध्यक्षों और पार्टी प्रवक्ताओं के पैनल की घोषणा करके ममता बनर्जी के नेतृत्व के लिए अपनी चुनौती बढ़ा दी है।.

see more..

दिग्गज गायिका और 'द नाइटइंगेल ऑफ साउथ इंडिया' एस. जानकी का मैसूरु में निधन

11 Jul 2026 | 11:46 PM

चेन्नई, 11 जुलाई (वार्ता) अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाली और 'द नाइटइंगेल ऑफ साउथ इंडिया' के नाम से मशहूर दिग्गज पार्श्व गायिका एस जानकी का शनिवार रात कर्नाटक के मैसूरु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। .

see more..

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने राज्य को उद्योग-अनुकूल बताया, बेरोजगारी को बताया सबसे बड़ी चुनौती

11 Jul 2026 | 11:42 PM

कोलकाता, 11 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को देश-दुनिया के उद्योगपतियों और कारोबारियों के सामने राज्य को एक बड़े निवेश गंतव्य के रूप में पेश किया। .

see more..

ईडी ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजित बोस के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया

11 Jul 2026 | 11:06 PM

कोलकाता, 11 जुलाई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजित बोस के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया है। .

see more..