Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:32 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


लालकुआं में स्कूटी शोरूम में लगी भीषण आग, भारी नुकसान

नैनीताल, 08 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के लालकुआं में रविवार देर रात को एक स्कूटी शो रूम में भीषण आग लग गई जिससे भारी का नुक़सान की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौला रोड स्थित प्रेम ट्रेडर्स (इलेक्ट्रिक व्हीकल) के शोरूम में बीती देर रात को लगभग 2:30 बजे आसपास यकायक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे शो रूम में फैल गई।
अनुमान है कि अग्निकांड में डेढ़ सौ से अधिक इलैक्ट्रिक स्कूटी और लाखों की बैटरी खाक हो गई। लोग तब गहरी नींद में सो रहे थे। इलेक्ट्रिक बैटरियों के फटने की आवाज़ जब लोगों के कानों में पड़ी तो घटना का पता चला। इसके बाद दुकान स्वामी प्रेमनाथ पंडित को सूचना दी गई।
लालकुआं और हल्द्वानी की अग्निशमन बल के वाहनों ने लगभग दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
रवीन्द्र संजय
वार्ता
More News

सिक्किम में भूस्खलन से तीस्ता नदी का बहाव आंशिक रूप से बाधित, प्रशासन रख रहा है स्थिति पर नज़र

06 Sep 2026 | 1:20 PM

सिलीगुड़ी, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तरी सिक्किम में हुए भारी भूस्खलन से तीस्ता और च्याकुंग नदियों का प्रवाह आंशिक रूप से बाधित होने के मद्देनजर निचले इलाकों में एहतियाती अलर्ट जारी किया गया है।.

see more..

अगले सप्ताह त्रिपुरा के दौरे पर आएगा केंद्रीय गृह मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल,

06 Sep 2026 | 1:08 PM

अगरतला, 06 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह त्रिपुरा के दौरे पर आएगा। .

see more..

सीपीआईएम ने त्रिपुरा एडीसी के वीसी चुनाव में सीएपीएफ की तैनाती की मांग की

06 Sep 2026 | 12:52 PM

अगरतला, 06 सितंबर (वार्ता) त्रिपुरा में विपक्षी वाम मोर्चा ने 28 सितंबर को होने वाले ग्रामीण परिषद (वीसी) चुनावों से पहले त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की तैनाती की मांग की है।.

see more..

राजस्थान से केदारनाथ दर्शन कर वापस आते श्रद्धालु का वाहन खाई में गिरा, मौत की आशंका, तलाश जारी

06 Sep 2026 | 12:50 PM

टिहरी 06 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा से उत्तराखंड स्थित श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन शनिवार देर रात गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सिर्फ चालक/मालिक ही मौजूद था, जिसकी खोज के लिए खराब मौसम के बावजूद तलाश की जा रही है। जबकि वाहन में सवार अन्य तीन व्यक्ति शोच के लिए उतरने के कारण सुरक्षित बच गए।.

see more..

कांग्रेस आलाकमान के फ़ैसले का सम्मान किया जाना चाहिए: सीताक्का

06 Sep 2026 | 12:10 PM

महबूबनगर, 06 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना की पंचायती राज और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री दानसारी अनसूया सीताक्का ने कहा है कि कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आलाकमान के फैसलों का पालन करना चाहिए और किसी को भी निर्धारित सीमा नहीं लांघनी चाहिए।.

see more..