Saturday, May 16 2026 | Time 04:12 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


केंद्र सरकार की टीम ने आपदा प्रभावित थराली का किया निरीक्षण

चमोली 08 सितंबर ( वार्ता) केंद्र सरकार की अंतरमंत्रालयीय टीम सोमवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में आपदा से हुई क्षति का आकलन करने के उद्देश्य से आपदा प्रभावित थराली क्षेत्र के दौरे पर पहुँची।
अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम का नेतृत्व निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने किया। साथ ही टीम में विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे जिनमें सदस्य अनु सचिव शेर बहादुर और अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार शामिल रहे। अंतर मंत्रालय टीम ने आपदा प्रभावित इलाकों हवाई सर्वे के साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली।
अंतर मंत्रालय टीम ने थराली के चेपड़ों कोटडीप, राड़ीबगड़, देवाल के मोपाटा और नंदानगर प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और साथ ही सड़क मार्ग से भी क्षतिग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया।
चमोली जिले के जिलाधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी ने टीम को कुलसारी रिलीफ सेंटर में आयोजित बैठक में आपदा से हुयी विभागवार परिसंपत्तियों की क्षति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चेपड़ो बाजार एवं अन्य आपदा ग्रस्त क्षेत्र में स्थानीय लोगों के आवासों के पीछे हो रहें भूस्खलन के बारे में टीम को विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा एवं भूस्खलन से सड़कों, पुलों, भवनों, पेयजल योजनाओं, विद्युत तंत्र तथा कृषि को भारी क्षति पहुँची है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा से लगभग 1150 करोड़ की विभागीय परिसंपत्तियों की क्षति का आकलन किया गया है।
उन्होंने विकासखंड ज्योतिर्मठ के पल्ला गाँव में हो रहे भू-धसाव तथा नंदानगर क्षेत्र में लगातार सक्रिय हो रहे भू-धसाव से भी टीम को अवगत कराया।
आपदा के कारण और स्थलीय स्थलीय जानकारी जुटाने आयी अंतर मंत्रालय टीम ने स्थानीय निवासियों से भी बात कर फीड बैक लिया।
टीम ने आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ तथा अन्य एजेंसियों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की। साथ ही, उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पुनर्वास कार्यों, प्रभावित परिवारों को दी जा रही सहायता, राशन व चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, अस्थायी आश्रयों की व्यवस्था तथा सड़क मार्गों को शीघ्र खोलने के प्रयासों की जानकारी ली।
अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम का नेतृत्व कर रहें निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आपदा से हुई वास्तविक क्षति का आकलन करना है ताकि भारत सरकार को प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों के लिए आवश्यक सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों की योजना शीघ्र बनाई जा सके।टीम द्वारा किए गए हवाई सर्वेक्षण, स्थलीय निरीक्षण एवं प्रशासन से हुई विस्तृत चर्चा से प्राप्त जानकारी को संकलित कर विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, बुनियादी ढाँचे की बहाली तथा दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत,पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार, अपर जिला अधिकारी विवेक प्रकाश,एसडीएम सोहन सिंह रांगण,एसडीएम पंकज भट्ट सहित सभी विभागीय अधिक और स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।
सुमिरन संजय
वार्ता
More News

ईटानगर में आईएलपी मुद्दों पर बंद हिंसक हुआ

16 May 2026 | 12:44 AM

ईटानगर, 15 मई (वार्ता) अरुणाचल एसटी बचाओ आंदोलन समिति द्वारा आहूत 36 घंटे का ईटानगर बंद शुक्रवार को हिंसक हो गया। इस दौरान राजधानी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से सड़क जाम करने, पत्थरबाजी, वाहनों पर हमले और ईटानगर पुलिस स्टेशन का घेराव करने की घटनाएँ सामने आयी।.

see more..

हैदराबाद के नामपल्ली स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच में आग लगी

16 May 2026 | 12:30 AM

हैदराबाद, 15 मई (वार्ता) तेलंगाना में हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जयपुर जाने वाली एक ट्रेन के वातानुकूलित कोच में आग लग गयी।
यह घटना तब हुई जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी।
दमकलकर्मी तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और कोच बी1 में लगी आग पर काबू पा लिया।
रेलवे और दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
जांगिड़
वार्ता.

see more..

जयचंद्र और सिंधिया ने हिजाब पहनने की आजादी का समर्थन किया, भाजपा की राजनीति पर साधा निशाना

15 May 2026 | 9:47 PM

तुमकुरु/बीदर, 15 मई (वार्ता) कांग्रेस विधायक टीबी जयचंद्र ने शुक्रवार को भाजपा पर जन कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय धर्म, जाति और हिजाब विवाद जैसे मुद्दों का राजनीतीकरण करने का आरोप लगाया।वहीं पूर्व मंत्री पी.जी.आर. सिंधिया ने कहा कि हिजाब पहनना व्यक्तिगत आस्था और स्वतंत्रता का मामला है।.

see more..

सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह को 'इंडिया' गठबंधन शक्ति प्रदर्शन में बदलने को तैयार, विजय को भी किया आमंत्रित

15 May 2026 | 9:43 PM

तिरुवनंतपुरम, 15 मई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों समेत तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के सोमवार को केरल के नामित मुख्यमंत्री के वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।.

see more..

उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

15 May 2026 | 8:57 PM

देहरादून 15 मई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र सरकार की भांति एक जनवरी, 2026 से राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का शुक्रवार को अनुमोदन प्रदान कर दिया।.

see more..