Sunday, Jun 7 2026 | Time 13:11 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मोदी, डोभाल और राजनाथ अगले सप्ताह कोलकाता में सेना के कार्यक्रम में शामिल होंगे

कोलकाता, 08 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) अजीत डोभाल और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह कोलकाता में सेना के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दुर्गा पूजा से पहले प्रधानमंत्री के पश्चिम बंगाल दौरे की अटकलें कई हफ्तों से लगाई जा रही थीं, लेकिन सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि इस दौरे का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं होगा। सर्वश्री मोदी, श्री डोभाल और श्री सिंह फोर्ट विलियम में भारतीय सेना के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पूर्वी कमान के अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन (सीसीसी) 15 से 17 सितंबर तक कोलकाता में आयोजित होने वाला है। इस उच्च-स्तरीय सैन्य कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के कई वरिष्ठ कमांडर एक साथ जुटेंगे।
पूर्वी कमान के सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी, श्री सिंह और श्री डोभाल के साथ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उनके प्रवास के दौरान वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी हो सकती हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
सैनी अशोक
वार्ता
More News

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी उप्पल को देंगे 1,511 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

07 Jun 2026 | 12:47 PM

हैदराबाद, 07 जून (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार शाम उप्पल का दौरा कर वहां 1,511 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।.

see more..

उद्यम सुरक्षा और एमएसएमई जोखिम-निवारण पर वैश्विक एसएमई बैठक की मेजबानी करेगा कोच्चि

07 Jun 2026 | 12:28 PM

कोच्चि, 07 जून (वार्ता) कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के प्रभाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों पर बढ़ती चिंताओं के बीच, लघु उद्यम एवं विकास संस्थान (आईएसईडी) 24 जून को कोच्चि में 'वैश्विक एसएमई दिवस बैठक' की मेजबानी करेगा। इस बैठक का मुख्य विषय "उद्यम सुरक्षा' और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के समक्ष चुनौतियों से निपटना है।.

see more..

केरल : कदुथुरुथी को पहला पूर्ण रूप से एआई-साक्षर विधानसभा क्षेत्र बनाने के मकसद से शुरू हुई एआई-आईकेएएम परियोजना

07 Jun 2026 | 12:24 PM

कोच्चि, 07 जून (वार्ता) आम आदमी तक आधुनिक तकनीक की असीम संभावनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को कदुथुरुथी विधानसभा क्षेत्र में एआई-आईकेएएम परियोजना की शुरुआत की गयी है। इमैनुएल फाउंडेशन संचालित यह परियोजना शत-प्रतिशत एआई साक्षरता हासिल करने का अभियान है।.

see more..

केरल : मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पर्यावरणविद् को सरकार के हरित एजेंडे से बंधी उम्मीद

07 Jun 2026 | 12:15 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 जून (वार्ता) पर्यावरण कार्यकर्ता श्रीधर राधाकृष्णन ने केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूलन के प्रति नयी सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर मुलाकात की है।.

see more..

जिला कार्यालय पौड़ी में 11 जून को लगेगा विशेष आधार नामांकन शिविर

07 Jun 2026 | 11:49 AM

पौड़ी, 07 जून (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी जिला कार्यालय में 11 जून को आधार कार्ड से वंचित पात्र नागरिकों को आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आधार नामांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। .

see more..