Wednesday, Aug 19 2026 | Time 01:15 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कर्नाटक हाईकोर्ट ने एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ एसआईटी जांच की दी मंजूरी

बेंगलुरु, 09 सितंबर (वार्ता) कर्नाटक उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने आज एकल न्यायाधीश की पीठ द्वारा पूर्व में दी गई अंतरिम रोक को रद्द कर दिया, जिसने केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से जुड़े कथित भूमि हड़पने के मामले की जाँच के लिए विशेष जाँच दल (एसआईटी) गठित करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी थी।
गौरतलब है कि यह मामला बिदादी में केतगनहल्ली के पास सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण से संबंधित है, जहाँ श्री कुमारस्वामी, उनके रिश्तेदार डीसी थम्मन्ना और अन्य पर लगभग 14 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप है।
राज्य सरकार ने इससे पहले लोकायुक्त की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अमलान आदित्य बिस्वास के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था। श्री कुमारस्वामी और अन्य ने हालाँकि एसआईटी गठन को चुनौती दी थी, जिसके कारण एकल न्यायाधीश की पीठ ने सरकारी आदेश पर रोक लगा दी थी।
मुख्य न्यायाधीश प्रसन्ना बी वराले और न्यायमूर्ति सीएम जोशी की खंडपीठ ने राज्य की अपील पर सुनवाई करते हुए कहा कि अंतरिम स्थगन आदेश ने जाँच प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न की है। महाधिवक्ता शशिकिरण शेट्टी की दलीलों पर विचार करने के बाद, जिन्होंने तर्क दिया कि लगभग छह एकड़ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है और एसआईटी को जाँच का अधिकार दिया गया है, खंडपीठ ने श्री कुमारस्वामी और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए।
पीठ ने अब एकल न्यायाधीश के आदेश पर 26 सितंबर तक अंतरिम स्थगन दे दिया है, जिससे एसआईटी अपनी जाँच फिर से शुरू कर सकेगी।
इससे पहले, सामाजिक कार्यकर्ता एसआर हिरेमठ द्वारा दायर एक अवमानना याचिका में बताया गया था कि लोकायुक्त की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने के उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। खंडपीठ ने यह भी चेतावनी दी थी कि कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों को कारावास का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद, स्थानीय तहसीलदार ने भूमि का सर्वेक्षण किया और कुमारस्वामी और अन्य को नोटिस जारी किए, जिसके बाद उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
इस मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को निर्धारित है।
उप्रेती
वार्ता
More News

उत्तराखंड के गुप्तकाशी में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक खाई में गिरने से घायल

18 Aug 2026 | 11:25 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।एसडीआरएफ प्रवक्ता ने मंगलवार देर शाम बताया कि आज शाम 06:35 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा गुप्तकाशी मार्ग पर भैंसारी के पास एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल गहरी खाई में गिर जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन एवं 108 एंबुलेंस को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। राहत एवं बचाव.

see more..

ओडिशा पुलिस ने नशा-मुक्त समाज बनाने का लिया सामूहिक संकल्प

18 Aug 2026 | 11:22 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा पुलिस ने 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत मंगलवार को कटक स्थित पुलिस मुख्यालय और राज्य के सभी 35 पुलिस जिलों के सभी पुलिस स्टेशनों और जिला पुलिस कार्यालयों में नशा-मुक्त समाज बनाने और नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। .

see more..

मेहर गांव में पहाड़ से मलवे में दबे मकान से तीनाें शव बरामद

18 Aug 2026 | 11:10 PM

देहरादून, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला अन्तर्गत सतपुली के मेहर गाँव में मंगलवार सुबह पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त एक मकान में दबे तीनों शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें एक महिला, एक पुरुष और दो वर्षीय बच्चे का शव है।राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने देर शाम बताया कि आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी गढ़वाल से मेहर गांव में एक मकान ढहने तथा उसके मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सतपुली पोस्ट प्रभारी उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल गई। जिसने जिला पुलिस, तहसील प्रशासन एवं स्थान.

see more..

माझी ने ओडिशा में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज का किया ऐलान

18 Aug 2026 | 10:15 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के सहायता पैकेज का ऐलान किया। .

see more..

पश्चिम बंगाल में गंगा के ताजा कटाव से माणिकचक में दहशत

18 Aug 2026 | 9:04 PM

सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गंगा के किनारे ताजा कटाव से माणिकचक क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गयी है। नदी के तट के आस-पास की जमीन के बड़े पैमाने पर बहते पानी में समाने की वजह से स्थानीय लोग अपनी और अपने घरों की सुरक्षा के लिए परेशान हैं।.

see more..