More News17 Aug 2026 | 4:09 PMचमोली 17 अगस्त (वार्ता) उत्तराखण्ड के गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनन्द स्वरूप ने सोमवार को चमोली जिले के जिलाधिकारी सभागार गोपेश्वर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों तथा आवश्यक सेवाओं की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कि आपदा की स्थिति में आम जनता की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी विभाग पूरी तत्परता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।.
see more.. 17 Aug 2026 | 3:44 PMतारापीठ, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम में सोमवार को तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।.
see more.. 17 Aug 2026 | 3:03 PMकोलकाता, 17 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार को हुई भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इससे दफ्तर जाने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।.
see more.. 17 Aug 2026 | 2:49 PMअगरतला, 17 अगस्त (वार्ता) त्रिपुरा के गोमती जिले की एक स्थानीय अदालत ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किये गये छह आरोपियों को हिरासत में भेज दिया है। इनमें से चार नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि दो वयस्कों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। .
see more.. 17 Aug 2026 | 2:46 PMचमोली, 17 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेस्क्यू अभियान की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों, संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय तथा श्रमिकों के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।.
see more..