Sunday, Jun 7 2026 | Time 13:19 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मोदी कल करेंगे उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

देहरादून, 10, सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं।
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में हमें निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के आगमन से उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों को और बल मिलेगा।
सुमिताभ, उप्रेती
वार्ता
More News
त्रिपुरा : शाह के निर्देशों के बाद सीमा क्षेत्रों  में बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं और संपत्ति की खरीद फरोख्त की जांच शुरू

त्रिपुरा : शाह के निर्देशों के बाद सीमा क्षेत्रों में बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं और संपत्ति की खरीद फरोख्त की जांच शुरू

07 Jun 2026 | 1:13 PM

अगरतला, 07 जून (वार्ता) त्रिपुरा प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले पांच वर्षों में बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं और संपत्ति की खरीद फरोख्त की जांच शुरू कर दी है। राज्य प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, श्री शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में वित्तीय गतिविधियों की बारीकी से जांच करने के साथ-साथ उस इलाके में निर्माण परियोजनाओं और जमीन के लेन-देन पर नज़र रखने पर ज़ोर दिया। यह निर्देश पिछले हफ़्ते अगरतला में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) त्रिपुरा फ्रंटियर मुख्यालय में सीमा से जुड़ी चिंताओं पर हुई एक बैठक के दौरान दिया गया।

see more..

उद्यम सुरक्षा और एमएसएमई जोखिम-निवारण पर वैश्विक एसएमई बैठक की मेजबानी करेगा कोच्चि

07 Jun 2026 | 12:28 PM

कोच्चि, 07 जून (वार्ता) कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के प्रभाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों पर बढ़ती चिंताओं के बीच, लघु उद्यम एवं विकास संस्थान (आईएसईडी) 24 जून को कोच्चि में 'वैश्विक एसएमई दिवस बैठक' की मेजबानी करेगा। इस बैठक का मुख्य विषय "उद्यम सुरक्षा' और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के समक्ष चुनौतियों से निपटना है।.

see more..

केरल : कदुथुरुथी को पहला पूर्ण रूप से एआई-साक्षर विधानसभा क्षेत्र बनाने के मकसद से शुरू हुई एआई-आईकेएएम परियोजना

07 Jun 2026 | 12:24 PM

कोच्चि, 07 जून (वार्ता) आम आदमी तक आधुनिक तकनीक की असीम संभावनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को कदुथुरुथी विधानसभा क्षेत्र में एआई-आईकेएएम परियोजना की शुरुआत की गयी है। इमैनुएल फाउंडेशन संचालित यह परियोजना शत-प्रतिशत एआई साक्षरता हासिल करने का अभियान है।.

see more..

केरल : मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पर्यावरणविद् को सरकार के हरित एजेंडे से बंधी उम्मीद

07 Jun 2026 | 12:15 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 जून (वार्ता) पर्यावरण कार्यकर्ता श्रीधर राधाकृष्णन ने केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूलन के प्रति नयी सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर मुलाकात की है।.

see more..

जिला कार्यालय पौड़ी में 11 जून को लगेगा विशेष आधार नामांकन शिविर

07 Jun 2026 | 11:49 AM

पौड़ी, 07 जून (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी जिला कार्यालय में 11 जून को आधार कार्ड से वंचित पात्र नागरिकों को आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आधार नामांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। .

see more..