Saturday, May 16 2026 | Time 04:11 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


महिला कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री दौरे का करेंगी विरोध

देहरादून, 10 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड प्रदेश महिला काँग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे का विरोध करेंगी। महिला काँग्रेस नेत्रियों का कहना है कि प्रधानमंत्री प्रदेश यात्रा के लिए आ रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के राहत के लिए कुछ नहीं कर रही है।
प्रदेश की खस्ताहाल कानून व्यवस्थ, महिलाओं का उत्पीड़न, लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव और अग्निवीर योजना को लेकर महिला काँग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे का विरोध कर सकती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सितंबर को उत्तराखंड दौरे की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री चमोली और उत्तरकाशी जिलों के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे, और जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं शीर्ष अधिकारियों के साथ आपदा को लेकर बैठक भी करेंगे।इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का प्लान है।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने देहरादून के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने की अनुमति मांगी है। ज्योति रौतेला का कहना है कि श्री मोदी के 11 सितंबर को उत्तराखंड आगमन के अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनसे मिलना चाहता है।
सं सैनी
वार्ता
More News

ईटानगर में आईएलपी मुद्दों पर बंद हिंसक हुआ

16 May 2026 | 12:44 AM

ईटानगर, 15 मई (वार्ता) अरुणाचल एसटी बचाओ आंदोलन समिति द्वारा आहूत 36 घंटे का ईटानगर बंद शुक्रवार को हिंसक हो गया। इस दौरान राजधानी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से सड़क जाम करने, पत्थरबाजी, वाहनों पर हमले और ईटानगर पुलिस स्टेशन का घेराव करने की घटनाएँ सामने आयी।.

see more..

हैदराबाद के नामपल्ली स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच में आग लगी

16 May 2026 | 12:30 AM

हैदराबाद, 15 मई (वार्ता) तेलंगाना में हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जयपुर जाने वाली एक ट्रेन के वातानुकूलित कोच में आग लग गयी।
यह घटना तब हुई जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी।
दमकलकर्मी तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और कोच बी1 में लगी आग पर काबू पा लिया।
रेलवे और दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
जांगिड़
वार्ता.

see more..

जयचंद्र और सिंधिया ने हिजाब पहनने की आजादी का समर्थन किया, भाजपा की राजनीति पर साधा निशाना

15 May 2026 | 9:47 PM

तुमकुरु/बीदर, 15 मई (वार्ता) कांग्रेस विधायक टीबी जयचंद्र ने शुक्रवार को भाजपा पर जन कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय धर्म, जाति और हिजाब विवाद जैसे मुद्दों का राजनीतीकरण करने का आरोप लगाया।वहीं पूर्व मंत्री पी.जी.आर. सिंधिया ने कहा कि हिजाब पहनना व्यक्तिगत आस्था और स्वतंत्रता का मामला है।.

see more..

सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह को 'इंडिया' गठबंधन शक्ति प्रदर्शन में बदलने को तैयार, विजय को भी किया आमंत्रित

15 May 2026 | 9:43 PM

तिरुवनंतपुरम, 15 मई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों समेत तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के सोमवार को केरल के नामित मुख्यमंत्री के वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।.

see more..

उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

15 May 2026 | 8:57 PM

देहरादून 15 मई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र सरकार की भांति एक जनवरी, 2026 से राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का शुक्रवार को अनुमोदन प्रदान कर दिया।.

see more..