Wednesday, Aug 19 2026 | Time 07:26 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


केटीआर ने तेलंगाना में 'एमएलए चोरी' को लेकर राहुल की आलोचना की, वोट चोरी से भी बदतर कहा

हैदराबाद, 12 सितंबर (वार्ता) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव (केटीआर) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन पर तेलंगाना में बड़े पैमाने पर बीआरएस विधायकों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर ''षड्यंत्रकारी चुप्पी'' धारण करने का आरोप लगाया।
यहां एक बयान में केटीआर ने कहा कि श्री गांधी अक्सर राष्ट्रीय राजनीति में "वोट चोरी" का मुद्दा उठाते हैं लेकिन वह तेलंगाना में "निर्लज्ज विधायक चोरी" की निंदा नहीं करते हैं।
केटीआर ने आरोप लगाया, "राहुल गांधी को इस अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक प्रथा पर शर्म आनी चाहिए। यह उस तथाकथित वोट चोरी से भी बदतर अपराध है जिसकी वह लगातार बात करते हैं।"
बीआरएस नेता ने मांग किया कि श्री गांधी उन दलबदलू विधायकों के बयानों पर जवाब दें जो बीआरएस के टिकट पर जीतने और बाद में कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद अब दावा कर रहे हैं कि उन्होंने पाला नहीं बदला है।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस बेशर्म चोरी में कांग्रेस पार्टी की भूमिका उसके दोहरे मापदंड को दर्शाती है। राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए।"
उन्होंने कहा, दिल्ली में कई विधायकों को कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़े और राहुल गांधी के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया था। ये तस्वीरें कांग्रेस नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गईं। उन्होंने पूछा, "आपने उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाया और अब बोल रहे हैं कि वे कभी शामिल ही नहीं हुए? क्या आप अब भी इस इनकार पर कायम हैं?"
केटीआर ने पुछा, "क्या यह विधायक चोरी नहीं है? यह वोट चोरी से कम गंभीर कैसे है? क्या आपको इस तरह के राजनीतिक पाखंड में अपनी संलिप्तता पर शर्म नहीं आती?" केटीआर ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के दलबदल लोकतंत्र को कमजोर करते हैं और जनता का विश्वास खत्म करते हैं।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार लोगों के मुद्दों का समाधान करने के बजाय विपक्ष को कमजोर करने के लिए असंवैधानिक रणनीति अपना रही है।
अभय
वार्ता
More News

उत्तराखंड के गुप्तकाशी में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक खाई में गिरने से घायल

18 Aug 2026 | 11:25 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।एसडीआरएफ प्रवक्ता ने मंगलवार देर शाम बताया कि आज शाम 06:35 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा गुप्तकाशी मार्ग पर भैंसारी के पास एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल गहरी खाई में गिर जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन एवं 108 एंबुलेंस को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। राहत एवं बचाव.

see more..

ओडिशा पुलिस ने नशा-मुक्त समाज बनाने का लिया सामूहिक संकल्प

18 Aug 2026 | 11:22 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा पुलिस ने 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत मंगलवार को कटक स्थित पुलिस मुख्यालय और राज्य के सभी 35 पुलिस जिलों के सभी पुलिस स्टेशनों और जिला पुलिस कार्यालयों में नशा-मुक्त समाज बनाने और नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। .

see more..

मेहर गांव में पहाड़ से मलवे में दबे मकान से तीनाें शव बरामद

18 Aug 2026 | 11:10 PM

देहरादून, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला अन्तर्गत सतपुली के मेहर गाँव में मंगलवार सुबह पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त एक मकान में दबे तीनों शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें एक महिला, एक पुरुष और दो वर्षीय बच्चे का शव है।राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने देर शाम बताया कि आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी गढ़वाल से मेहर गांव में एक मकान ढहने तथा उसके मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सतपुली पोस्ट प्रभारी उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल गई। जिसने जिला पुलिस, तहसील प्रशासन एवं स्थान.

see more..

माझी ने ओडिशा में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज का किया ऐलान

18 Aug 2026 | 10:15 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के सहायता पैकेज का ऐलान किया। .

see more..

पश्चिम बंगाल में गंगा के ताजा कटाव से माणिकचक में दहशत

18 Aug 2026 | 9:04 PM

सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गंगा के किनारे ताजा कटाव से माणिकचक क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गयी है। नदी के तट के आस-पास की जमीन के बड़े पैमाने पर बहते पानी में समाने की वजह से स्थानीय लोग अपनी और अपने घरों की सुरक्षा के लिए परेशान हैं।.

see more..