Wednesday, Aug 19 2026 | Time 07:28 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मेघालय के होमगार्ड स्वयंसेवकों को जल्द वेतन भुगतान

शिलांग, 12 सितंबर (वार्ता) मेघालय के नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड मंत्री कॉमिंगोन यम्बोन ने शुक्रवार को विधानसभा को आश्वस्त किया कि राज्य के होमगार्ड स्वयंसेवकों को उनके लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र किया जाएगा।
श्री यम्बोन ने कहा कि मेघालय पुलिस द्वारा मांगे गए 1075 स्वयंसेवकों में से 165 का भुगतान होमगार्ड विभाग द्वारा किया जा चुका है।
मंत्री ने विपक्षी तृणमूल कांग्रेस (तृकां) विधायक मियानी डी. शिरा द्वारा होमगार्डों की शिकायतों पर चर्चा के लिए लाए गए कटौती प्रस्ताव पर अपने जवाब में कहा, "पुलिस विभाग में ऐसा नहीं है क्योंकि उनके पास कोई विशेष लेखा पदाधिकारी नहीं है, इसलिए शेष होमगार्ड स्वयंसेवकों के वेतन भुगतान में देरी हो रही है।
उन्होंने बताया, "पुलिस विभाग द्वारा वहन किए जाने वाले होमगार्ड स्वयंसेवकों के वेतन भुगतान में देरी के लंबे समय से लंबित मुद्दे को सुलझाने के उद्देश्य से गृह विभाग के प्रभारी उपमुख्यमंत्री के साथ एक आपात बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि अब से स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्ते का भुगतान होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।"
मंत्री ने होमगार्ड स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि गृहरक्षक एवं नागरिक सुरक्षा संगठनों ने वर्षों से समाज के लिए अमूल्य सेवाएं प्रदान की हैं।"
मंत्री के स्पष्टीकरण से संतुष्ट होकर विपक्ष ने कटौती प्रस्ताव वापस ले लिया जिसके बाद सदन ने 16,56,27,681 रुपये की अनुपूरक अनुदान मांग पारित कर दी।
पंकज.अभय
वार्ता
More News

उत्तराखंड के गुप्तकाशी में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक खाई में गिरने से घायल

18 Aug 2026 | 11:25 PM

देहरादून 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।एसडीआरएफ प्रवक्ता ने मंगलवार देर शाम बताया कि आज शाम 06:35 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा गुप्तकाशी मार्ग पर भैंसारी के पास एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल गहरी खाई में गिर जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन एवं 108 एंबुलेंस को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। राहत एवं बचाव.

see more..

ओडिशा पुलिस ने नशा-मुक्त समाज बनाने का लिया सामूहिक संकल्प

18 Aug 2026 | 11:22 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा पुलिस ने 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत मंगलवार को कटक स्थित पुलिस मुख्यालय और राज्य के सभी 35 पुलिस जिलों के सभी पुलिस स्टेशनों और जिला पुलिस कार्यालयों में नशा-मुक्त समाज बनाने और नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। .

see more..

मेहर गांव में पहाड़ से मलवे में दबे मकान से तीनाें शव बरामद

18 Aug 2026 | 11:10 PM

देहरादून, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला अन्तर्गत सतपुली के मेहर गाँव में मंगलवार सुबह पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त एक मकान में दबे तीनों शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें एक महिला, एक पुरुष और दो वर्षीय बच्चे का शव है।राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने देर शाम बताया कि आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी गढ़वाल से मेहर गांव में एक मकान ढहने तथा उसके मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सतपुली पोस्ट प्रभारी उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल गई। जिसने जिला पुलिस, तहसील प्रशासन एवं स्थान.

see more..

माझी ने ओडिशा में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज का किया ऐलान

18 Aug 2026 | 10:15 PM

भुवनेश्वर, 18 अगस्त (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के सहायता पैकेज का ऐलान किया। .

see more..

पश्चिम बंगाल में गंगा के ताजा कटाव से माणिकचक में दहशत

18 Aug 2026 | 9:04 PM

सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गंगा के किनारे ताजा कटाव से माणिकचक क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गयी है। नदी के तट के आस-पास की जमीन के बड़े पैमाने पर बहते पानी में समाने की वजह से स्थानीय लोग अपनी और अपने घरों की सुरक्षा के लिए परेशान हैं।.

see more..