Monday, Sep 7 2026 | Time 14:38 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सिंह ने नक्सल प्रभावित जिलों में की विकास कार्यों की समीक्षा

रायपुर, 12 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में नक्सल प्रभावित बस्तर, सुकमा, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और गरियाबंद जिलों में हितग्राही मूलक कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई।
श्री सिंह ने नक्सल प्रभावित जिलों में मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, जनधन खाता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आधार कार्ड सहित अन्य हितग्राही मूलक कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में लगभग 99 प्रतिशत से अधिक लोगों का आधार पंजीकरण पूरा कर लिया गया है। इसी प्रकार लगभग 28 लाख 18 हजार 616 किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पंजीकरण कर उन्हें योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 26 लाख 21 हजार 491 हितग्राहियों के बैंक खाते खोले गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 35 लाख 66 हजार 409 हितग्राहियों को गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं। क्षेत्र में लोगों को अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न बैंकों और डाकघरों की शाखाएं खोली जा रही हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए राशन कार्ड बनाए गए हैं।
बैठक में प्रमुख सचिव ने निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी पात्र मनरेगा हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु उनका जॉब कार्ड अवश्य प्रदान किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए तथा सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए जाएं।
उन्होंने निर्देश दिया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत शेष हितग्राहियों का शीघ्र सर्वे कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास योजना के तहत क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाए। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की भवन-विहीन शालाओं के भवन शीघ्र निर्मित किए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में हों।
वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, वित्त विभाग के सचिव मुकेश बंसल, शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव डॉ. रवि मित्तल, आयुक्त बस्तर संभाग तथा पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सहित बस्तर, सुकमा, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और गरियाबंद जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे।
पंकज. संजय
वार्ता
More News

हरिद्वार में जनसुनवाई में 51 शिकायतें दर्ज, 26 का मौके पर निस्तारण

07 Sep 2026 | 2:27 PM

हरिद्वार, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। .

see more..

शुद्धिकरण प्रकरण में याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका निस्तारित

07 Sep 2026 | 2:17 PM

नैनीताल, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद सामने आये कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को कोई राहत नहीं देते हुए मामले को पूरी तरह से निस्तारित कर दिया है।.

see more..

विजय ने भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था को लेकर द्रमुक पर साधा निशाना

07 Sep 2026 | 2:09 PM

चेन्नई, 07 सितंबर (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा में द्रविड़ मुनेत्र कषगम पर भ्रष्टाचार, शराब में अनियमितता और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तीखा हमला बोला। .

see more..

त्रिपुरा बना सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज वाला देश का एकमात्र राज्य : डॉ साहा

07 Sep 2026 | 2:08 PM

अगरतला, 07 सितंबर (वार्ता) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) और राज्य की मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (सीएम-जेएवाई) के संयुक्त क्रियान्वयन से त्रिपुरा देश का ऐसा एकमात्र राज्य बन गया है, जहां पूरी आबादी को सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है।.

see more..

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार टला, मंत्री बनने की उम्मीद लगाये नेता निराश

07 Sep 2026 | 2:00 PM

बेंगलुरु, 07 सितंबर (वार्ता) कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर फिलहाल रोक लग जाने से मंत्री पद पाने की आस लगाये कांग्रेस विधायकों को झटका लगा है और अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है।.

see more..