Tuesday, Apr 14 2026 | Time 21:06 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन के अंदर हत्या के बाद छात्र गिरफ्तार

कोलकाता, 13 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन के अंदर एक छात्र की हत्या के सिलसिले में राणा सिंह नामक एक छात्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए उसकी पहचान हो गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।
मृतक की पहचान मंजीत जादव के रूप में हुई है, जिसे कल दोपहर लगभग 2:30 बजे छात्रों के दो समूहों के बीच हुई झड़प के दौरान चाकू मार दिया गया था।
एक जांच अधिकारी ने कहा, "कल दोपहर दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन के अंदर एक छात्र की हत्या के सिलसिले में कल देर रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हम हत्या के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रहे हैं।"
स्टेशन से बाहर निकलने से पहले ही झगड़ा शुरू हो गया और जल्द ही हिंसक हो गया। जादव को बारानगर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने स्टेशन की घेराबंदी कर दी और घटनाक्रम की कड़िया फिर से जोड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज जुटाये। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि हमला "बिना टिकट वाले" इलाके में हुआ, जहां बाद में खून के धब्बे मिले।
इस घटना ने मेट्रो सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि अगर सामान की जांच ठीक से की गई होती, तो परिसर में चाकू घुस ही नहीं सकता था। पुलिस और मेट्रो अधिकारियों द्वारा संयुक्त जाँच जारी है।
यह हत्या एस्प्लेनेड और पार्क स्ट्रीट स्टेशनों के बीच एक मेट्रो सुरंग से एक जली हुई लाश मिलने के कुछ सप्ताह बाद हुई है, जिससे देश की सबसे पुरानी भूमिगत रेलवे प्रणाली में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
सैनी, सोनिया
वार्ता
More News

टीएमसी उम्मीदवार का भाजपा प्रतिद्वंद्वी के घर जाने को गुपचुप समझौता बताया विपक्ष ने

14 Apr 2026 | 8:58 PM

कोलकाता, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह भांगर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार शौकत मोल्ला का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जयंत गायेन के घर जाने को अन्य विपक्षी दलों ने दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक 'गुपचुप समझौता' बताया है। .

see more..

मोदी ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और जनता से जुड़े सवालों को नजरअंदाज किया-गोदियाल

14 Apr 2026 | 8:57 PM

देहरादून 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून दौरे पर अपने संबोधन में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और जनता से जुड़े सवालों को पूरी तरह नजरअंदाज किया।.

see more..

मोथाबारी हिंसा में गिरफ्तार तीन लोग कोलकाता में एनआईए की विशेष अदालत में पेश

14 Apr 2026 | 8:53 PM

कोलकाता, 14 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों को अपमानित करने, उन्हें बंधक बनाने और हमला करने के तीन आरोपियों को मंगलवार को यहां बैंकशाल कोर्ट कंप्लेक्स में एक विशेष एनआईए अदालत के सामने पेश किया।.

see more..

प्रियरंजन दासमुंशी को याद कर भावुक हुए राहुल

14 Apr 2026 | 8:52 PM

रायगंज, 14 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के रायगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उस समय भावुक नजर आए जब उन्होंने पार्टी के दिग्गज नेता प्रियरंजन दासमुंशी को उनके गृह क्षेत्र में याद किया।.

see more..

रेवंत ने लोकसभा की सीटों को बढ़ाने के मुद्दे पर आम सहमति बनाने की मोदी से की अपील

14 Apr 2026 | 8:29 PM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा सीटों में प्रस्तावित वृद्धि पर राष्ट्रीय सहमति बनाने की मांग की है और महिलाओं के लिए आरक्षण को परिसीमन से जोड़े बिना, तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने का आग्रह किया है।.

see more..