Monday, Mar 16 2026 | Time 13:47 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


चंपावत में राष्ट्रीय लोक अदालत में 360 वादों के साथ 4.29 करोड़ से अधिक का निस्तारण

चम्पावत/नैनीताल, 13 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के चंपावत जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 360 वादों का निस्तारण के साथ ही 4.29 करोड़ से अधिक का निस्तारण किया गया।
चंपावत जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता एवं सचिव भवदीप रावत के दिशा-निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर एवं टनकपुर बाह्य न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
जिसमें जिला बार संघ चंपावत एवं तहसील बार संघ टनकपुर के अधिवक्तागण, नामित सदस्यगण, पैनल अधिवक्तागण, बैंक अधिकारीगण एवं आमजन ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्रथम पीठ (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चम्पावत) द्वारा 127 वादों के साथ ही 3,51,74,118 जबकि द्वितीय पीठ (न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर) द्वारा 107 वादों के साथ ही 8,58,200 रुपया का समझौता तथा राजस्व विभाग द्वारा 74 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन के अन्तर्गत 52 वादों का निस्तारण कर 68,83,480 रुपया का सेटलमेंट किया गया।
इस प्रकार जनपद जिले में कुल 360 वादों का निस्तारण कर लगभग 4,29,15,798 रुपये का समाधान किया गया।
रवीन्द्र.अभय
वार्ता
More News

मणिपुर में एक किलो से अधिक अफीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार

16 Mar 2026 | 12:49 PM

इम्फाल, 16 मार्च (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास एक संदिग्ध को एक किलोग्राम से अधिक अफीम के साथ गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।.

see more..

चेन्नई में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी

16 Mar 2026 | 12:30 PM

चेन्नई, 16 मार्च (वार्ता) तमिलनाडु के उत्तरी चेन्नई के माधवराम इलाके में सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी मारा गया।.

see more..
ओडिशा के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 25 लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा

ओडिशा के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 25 लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा

16 Mar 2026 | 11:58 AM

भुवनेश्वर, 16 मार्च (वार्ता) ओडिशा में कटक जिले के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार को आग लगने की एक दुखद घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य मरीज घालय हो गए जिनका वर्तमान में आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग के साथ अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आग लगने के कारणों की न्यायिक जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

see more..

नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत

16 Mar 2026 | 11:47 AM

नैनीताल, 16 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रविवार देर रात भीषण आंधी-तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रामनगर में पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी है। सरोवर नगरी में पेयजल और विद्युत आपूर्ति पर असर पड़ा है। .

see more..

धामी ने सीडीएस रहे स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी

16 Mar 2026 | 10:31 AM

देहरादून 16 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) पद्म विभूषण स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की जयंती पर अपने आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..