Wednesday, Aug 19 2026 | Time 17:51 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने फोन पर ली देहरादून आपदा की जानकारी

देहरादून, 16, सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार सुबह दूरभाष पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में राज्य के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य में राहत कार्य और तेज़ी से संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तत्परता से सक्रिय है और बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री खुद इस समय देहरादून जनपद के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ उपस्थित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो और राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी एवं स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि “प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।”
सुमिताभ सैनी
वार्ता
More News

सिद्वारमैया का पहली सीएलपी बैठक में शामिल नहीं होना कांग्रेस के भीतर पनप रही नाराजगी को उजागर करता है

19 Aug 2026 | 4:57 PM

बेंगलुरु, 19 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्वारमैया का मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की पहली बैठक में शामिल नहीं होना और हाल ही में हुए मंत्रिपरिषद विस्तार में जगह न मिलने से नाराज़ कई वरिष्ठ विधायकों का बैठक का बहिष्कार करना, सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर पनप रही नाराज़गी को उजागर करता है।.

see more..

तमिलनाडु में एल्युमीनियम कंडक्टरों की खरीद के मामले में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी

19 Aug 2026 | 4:52 PM

चेन्नई, 19 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) के अधिकारियों ने बुधवार को पिछली द्रमुक सरकार के दौरान बिजली बोर्ड द्वारा एल्युमीनियम कंडक्टरों की खरीद में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में राज्य के 51 स्थानों पर तलाशी ली।.

see more..

एमएमडीआर संशोधन कानून से ओडिशा को होगा भारी नुकसान: पटनायक

19 Aug 2026 | 4:43 PM

भुवनेश्वर, 19 अगस्त (वार्ता) बीजू जनता दल (बीजद ) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को 'खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) कानून ' में हाल ही में हुए संशोधन का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि इससे ओडिशा और लोगों को भारी नुकसान होगा।.

see more..

मणिपुर में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाये कलाकार: खेमचंद

19 Aug 2026 | 4:03 PM

इम्फाल, 19 अगस्त (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को बाबूपाड़ा स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्य के कई प्रसिद्ध कलाकारों से मुलाकात की। .

see more..

सिक्किम सरकार ने एआई-आधारित ऑनलाइन पर्यटक परमिट प्रणाली शुरू करने की घोषणा की

19 Aug 2026 | 3:44 PM

सिलीगुड़ी, 19 अगस्त (वार्ता) सिक्किम सरकार ने राज्य में पर्यटन प्रक्रिया को सुगम बनाने, राजस्व बढ़ाने और स्थानीय हितधारकों को अधिक लाभ सुनिश्चित करने के मकसद से 'एकीकृत ऑनलाइन परमिट प्रणाली' शुरू करने का ऐलान किया है। .

see more..