Wednesday, Aug 19 2026 | Time 17:52 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तेलंगाना में नये कृषि विज्ञान केंद्र बनाने की मांग

नयी दिल्ली/ हैदराबाद, 16 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना के कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और राज्य के लिए नये कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और अतिरिक्त पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिस्टम स्वीकृत करने का आग्रह किया।
श्री तुम्मला ने कहा कि वर्तमान में 33 में से केवल 16 ज़िलों में ही केवीके हैं। इसे एक ‘बड़ी कमी’ बताते हुए, उन्होंने केंद्र से 16 और केवीके केंद्रों को मंज़ूरी देने का अनुरोध किया, ताकि प्रत्येक ज़िले में एक केवीके हो।उन्होंने सुझाव दिया कि इन नये केवीके केंद्रों का प्रशासनिक नियंत्रण राज्य कृषि विश्वविद्यालय और श्री कोंडलक्ष्मीना तेलंगाना बागवानी विश्वविद्यालय के परामर्श से तय किया जाये। इसके अलावा, मंत्री ने केंद्रीय योजना आरकेवीवाई-प्रति बूंद अधिक फसल के तहत 25,000 पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिस्टम के अतिरिक्त आवंटन की मांग की। उन्होंने कहा कि 2025-26 के लिए स्वीकृत 16,510 स्प्रिंकलर इकाइयों में से 11,000 इकाइयों को मंजूरी मिल चुकी है और खरीफ के दौरान 9,346 पहले ही किसानों को वितरित की जा चुकी हैं।
शोभित.श्रवण
वार्ता
More News

हाईकोर्ट ने नर्सिंग अधिकारियों के न्यूनतम वेतनमान के मामले में मेडिकल कालेज के निदेशक को निर्णय लेने को कहा

19 Aug 2026 | 5:01 PM

नैनीताल, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने श्रीनगर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के नर्सिंग अधिकारियों (पूर्व पदनाम स्टाफ नर्स) के न्यूनतम वेतनमान के मामले में चिकित्सा निदेशक को उचित निर्णय लेने के निर्देश दिए है।.

see more..

सिद्वारमैया का पहली सीएलपी बैठक में शामिल नहीं होना कांग्रेस के भीतर पनप रही नाराजगी को उजागर करता है

19 Aug 2026 | 4:57 PM

बेंगलुरु, 19 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्वारमैया का मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की पहली बैठक में शामिल नहीं होना और हाल ही में हुए मंत्रिपरिषद विस्तार में जगह न मिलने से नाराज़ कई वरिष्ठ विधायकों का बैठक का बहिष्कार करना, सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर पनप रही नाराज़गी को उजागर करता है।.

see more..

तमिलनाडु में एल्युमीनियम कंडक्टरों की खरीद के मामले में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी

19 Aug 2026 | 4:52 PM

चेन्नई, 19 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) के अधिकारियों ने बुधवार को पिछली द्रमुक सरकार के दौरान बिजली बोर्ड द्वारा एल्युमीनियम कंडक्टरों की खरीद में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में राज्य के 51 स्थानों पर तलाशी ली।.

see more..

एमएमडीआर संशोधन कानून से ओडिशा को होगा भारी नुकसान: पटनायक

19 Aug 2026 | 4:43 PM

भुवनेश्वर, 19 अगस्त (वार्ता) बीजू जनता दल (बीजद ) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को 'खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) कानून ' में हाल ही में हुए संशोधन का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि इससे ओडिशा और लोगों को भारी नुकसान होगा।.

see more..

मणिपुर में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाये कलाकार: खेमचंद

19 Aug 2026 | 4:03 PM

इम्फाल, 19 अगस्त (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को बाबूपाड़ा स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्य के कई प्रसिद्ध कलाकारों से मुलाकात की। .

see more..