Saturday, Jun 13 2026 | Time 11:42 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


काशीपुर शहर में अतिक्रमण का मामला पहुंचा उच्च न्यायालय , 27 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नैनीताल 16 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के काशीपुर शहर में नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण का मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया है। इस मामले में 27 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
मामले के अनुसार स्थानीय निवासी विनोद की ओर से जनहित याचिका के माध्यम से इसे चुनौती दी गई है। साथ ही इस प्रकरण पर मुख्य न्यायधीश जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खण्डपीठ में सुनवाई हुई।
याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि काशीपुर शहर में कई वर्षों से नालों के ऊपर अतिक्रमण हुआ है। जिसकी वजह से शहर का ड्रेनेज सिस्टम प्रभावित हो रहा है। कुछ जगहों पर नालों को ढका (कवर) भी किया गया है।
नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए वर्ष 2012 में जनहित याचिका दायर की गई थी। वर्ष 2015 में अदालत ने उस पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि नालों से नियमानुसार अतिक्रमण हटाया जाय।
सार्वजनिक (अनधिकृत कब्जाधारी बेदखली) अधिनियम, 1971 (पीपी एक्ट) के तहत सभी को नोटिस जारी किया जाये लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। खंडपीठ से अतिक्रमण हटाने के लिए काशीपुर नगर निगम एवं प्रसाशन को आदेश दिए जाने आग्रह किया गया है।
रवीन्द्र , उप्रेती
वार्ता
More News
उत्तराखंड : राष्ट्रपति ने पहली बार किया नौ महिला कैडेट सहित 515 कैडेट की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण

उत्तराखंड : राष्ट्रपति ने पहली बार किया नौ महिला कैडेट सहित 515 कैडेट की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण

13 Jun 2026 | 11:38 AM

देहरादून, 13 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण किया और कैडेट की सलामी ली। आईएमए के चेटवुड हॉल के सामने ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित 158वें सामान्य कोर्स एवं 141वें तकनीकी स्नातक कोर्स की परेड में 515 कैडेट पास आउट हुए। इनमें 481 भारतीय और 16 मित्र देशों के 34 अधिकारी कैडेट शामिल हैं। परेड की खास बात यह रही कि आईएमए के 93 साल के इतिहास में पहली बार नौ महिला कैडेट पुरुष कैडेटों के साथ पास आउट हुईं और सेना में अधिकारी बनीं।

see more..

रामचंद्र राव ने की डीआरडीओ के मिसाइल परीक्षणों की सराहना, मोदी के नेतृत्व को दिया रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का श्रेय

13 Jun 2026 | 11:22 AM

हैदराबाद, 13 जून (वार्ता) तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने शनिवार को बहुस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली तथा मध्यम दूरी की नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल के सफल परीक्षणों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों तथा इससे जुड़े सभी कर्मियों को बधाई दी।.

see more..

सूर्योदय से पहले अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस टीम, मकसद अस्पष्ट

13 Jun 2026 | 10:23 AM

कोलकाता, 13 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के एक बड़े दल ने शनिवार तड़के तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचकर राजनीतिक हलकों में नयी अटकलों को जन्म दे दिया। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब श्री बनर्जी विभिन्न मामलों में चल रही जांचों का सामना कर रहे हैं।.

see more..

खराब मौसम के कारण रेवंत रेड्डी की उड़ान हैदराबाद के बजाय बेंगलुरु मुड़ी

13 Jun 2026 | 9:42 AM

हैदराबाद, 13 जून (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को लेकर हैदराबाद आ रही उड़ान को शुक्रवार रात खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया। .

see more..

चुनाव प्रचार के दौरान 'नफरत फैलाने वाले भाषण ' के मामले में सीआईडी ने अभिषेक को किया तलब

12 Jun 2026 | 11:33 PM

कोलकाता, 12 जून (वार्ता) कथित तौर पर जाली हस्ताक्षर के मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से पूछताछ के एक दिन बाद शुक्रवार को पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारी उनके घर पहुंचे। .

see more..