Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:50 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सरदार पटेल जयंती पर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' थीम पर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

टिहरी गढ़वाल 30अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के चौरास में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती (31 अक्टूबर– राष्ट्रीय एकता दिवस) के उपलक्ष्य में गुरुवार को जनरल बिपिन रावत यूथ फाउंडेशन द्वारा ''एक भारत, श्रेष्ठ भारत'' थीम पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्त जीवन, साइबर अपराध की रोकथाम, नए आपराधिक कानूनों की जानकारी, पुलिस की सकारात्मक छवि निर्माण और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को सरदार पटेल के योगदान एवं उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही बढ़ते साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता और अनुशासन ही अपराधमुक्त समाज की नींव हैं। कार्यक्रम में यूथ फाउंडेशन के लगभग 100 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त, अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस टीम, यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षकगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

बंगाल में मतदाता सूची का मसौदा मंगलवार को होगा जारी; 58 लाख से अधिक मतदाता चिह्नित

16 Dec 2025 | 2:32 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) चुनाव आयोग मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा जारी करेगा जिससे 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्यव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान समाप्त हो जाएगा।.

see more..

भालू के बढ़ते आतंक से थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र में दहशत, गोशालाओं में घुसकर पशुओं को बनाया निवाला

16 Dec 2025 | 1:54 PM

टिहरी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के विकासखंड भिंलंगना के थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। .

see more..

रेल मंत्रालय ने त्रिपुरा के बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने के सर्वेक्षण को दी मंजूरी

16 Dec 2025 | 1:40 PM

अगरतला, 16 दिसंबर (वार्ता) रेल मंत्रालय ने अगरतला के पास जिरानिया और बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन के निर्माण के लिए स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी प्रदान की है, जिसकी अनुमानित लागत 42 लाख रुपये है।.

see more..

केरल में कोच्चि-मुजिरिस कला महोत्सव का शुभारंभ

16 Dec 2025 | 1:21 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल के कोच्चि में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कला महोत्सवों में से एक कोच्चि-मुज़िरिस द्विवार्षिक का छठा आयोजन सोमवार को जनता के लिए शुरू कर दिया गया.

see more..