Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:27 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन शुरू की

कोलकाता, 30 अक्टूबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने चुनाव से जुड़े प्रश्नों एवं शिकायतों का समाधान करने के लिए एक राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन शुरू की है। इसके अलावा आयोग ने सभी राज्यों और जिलों के लिए भी हेल्पलाइन शुरू की है।
नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-11-1950 के माध्यम से सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक चुनाव संबंधी प्रश्नों को पूछ सकते हैं या कोई शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। राष्ट्रीय संपर्क केंद्र (एनसीसी) सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। आयोग के अनुसार, नागरिकों और अन्य हितधारकों के सवालों का जवाब देने के लिए प्रशिक्षित अधिकारी उपलब्ध रहेंगे।
आयोग ने प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को अपना राज्य संपर्क केंद्र (एससीसी) और प्रत्येक जिले को जिला संपर्क केंद्र (डीसीसी) स्थापित करने का निर्देश दिया है। ये केंद्र पूरे वर्ष सभी कार्य दिवसों में कार्यालय समय के दौरान कार्य करेंगे और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषाओं में सहायता प्रदान करेंगे।
चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी शिकायतों और प्रश्नों को राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी 2.0) के माध्यम से दर्ज और ट्रैक किया जाता है। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग ने 'बीएलओ के साथ बुक-अ-कॉल' सुविधा भी शुरू की है। नागरिक ईसीआईएनईटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इस सुविधा के माध्यम से सीधे अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं। नागरिक बीएलओ से समर्पित मतदाता हेल्पलाइन नंबर - 1950 का भी उपयोग कर सुझाव या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या जानकारी हासिल कर सकते हैं।
नागरिक ईसीआईनेट ऐप का उपयोग करके चुनाव अधिकारियों से भी जुड़ सकते हैं। चुनाव आयोग ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करने और उपयोगकर्ताओं के अनुरोधों का 48 घंटों के भीतर त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News

मणिपुर में हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त, उग्रवादी और ड्रग तस्कर गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 3:07 PM

इम्फाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मणिपुर में प्रतिबंधित विद्रोही समूहों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत सोमवार को कई स्थानों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गये तथा प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय सदस्यों एवं एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया।.

see more..

हरिद्वार पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 3:00 PM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए लक्सर क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। .

see more..

रुड़की पुलिस ने किया फरार आरोपी को गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 2:56 PM

हरिद्वार 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में न्यायालय के आदेश पर गैर जमानती वारंट की तामील में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। .

see more..

अलग राज्य की मांग को लेकर कामातापुर संगठन द्वारा बुलाए गए 'रेल रोको' को सुरक्षा बलों ने नाकाम किया

16 Dec 2025 | 2:42 PM

सिलीगुड़ी, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तरी बंगाल और पड़ोसी असम के कुछ हिस्सों में कामातापुर राज्य मांग परिषद (केएसडीसी) द्वारा बुलाए गए प्रस्तावित अनिश्चितकालीन 'रेल रोको' (रेल नाकाबंदी) विरोध प्रदर्शन को सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक संयुक्त कार्रवाई में नाकाम कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन अलग कामातापुर राज्य, समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा और संविधान की आठवीं अनुसूची में उनकी भाषा को मान्यता देने की मांग को लेकर किया जा रहा था।.

see more..

बंगाल में मतदाता सूची का मसौदा मंगलवार को होगा जारी; 58 लाख से अधिक मतदाता चिह्नित

16 Dec 2025 | 2:32 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) चुनाव आयोग मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा जारी करेगा जिससे 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्यव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान समाप्त हो जाएगा।.

see more..