Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:27 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सिडकुल पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

हरिद्धार 30 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्धार में सिडकुल थाना पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक व्यक्ति को धर दबोचा और उसके पास से 1900 नकद और सट्टे की बुक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार कल देर रात सिडकुल पुलिस टीम गश्त एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इस दौरान मुल्की नगर मार्ग पर संदिग्ध गतिविधि देखते हुए पुलिस ने मोनू , निवासी गामडी, धामपुर, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

मणिपुर में हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त, उग्रवादी और ड्रग तस्कर गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 3:07 PM

इम्फाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मणिपुर में प्रतिबंधित विद्रोही समूहों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत सोमवार को कई स्थानों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गये तथा प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय सदस्यों एवं एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया।.

see more..

हरिद्वार पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 3:00 PM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए लक्सर क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। .

see more..

रुड़की पुलिस ने किया फरार आरोपी को गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 2:56 PM

हरिद्वार 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में न्यायालय के आदेश पर गैर जमानती वारंट की तामील में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। .

see more..

अलग राज्य की मांग को लेकर कामातापुर संगठन द्वारा बुलाए गए 'रेल रोको' को सुरक्षा बलों ने नाकाम किया

16 Dec 2025 | 2:42 PM

सिलीगुड़ी, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तरी बंगाल और पड़ोसी असम के कुछ हिस्सों में कामातापुर राज्य मांग परिषद (केएसडीसी) द्वारा बुलाए गए प्रस्तावित अनिश्चितकालीन 'रेल रोको' (रेल नाकाबंदी) विरोध प्रदर्शन को सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक संयुक्त कार्रवाई में नाकाम कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन अलग कामातापुर राज्य, समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा और संविधान की आठवीं अनुसूची में उनकी भाषा को मान्यता देने की मांग को लेकर किया जा रहा था।.

see more..

बंगाल में मतदाता सूची का मसौदा मंगलवार को होगा जारी; 58 लाख से अधिक मतदाता चिह्नित

16 Dec 2025 | 2:32 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) चुनाव आयोग मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा जारी करेगा जिससे 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्यव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान समाप्त हो जाएगा।.

see more..