Tuesday, Dec 16 2025 | Time 13:47 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हल्द्वानी में जहर खाने वाले मध्य प्रदेश के दूसरे भाई के स्वास्थ्य में सुधार, उपचार जारी

नैनीताल, 31 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में कथित रूप से जहर खाकर जान देने वाले दो भाइयों में से दूसरे भाई के स्वास्थ्य में सुधार है और उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले शिवेश मिश्रा (22) और बृजेश मिश्रा (21) कुछ समय पहले हल्द्वानी आये थे। गुरुवार सुबह भदुनी के जंगल में नलकूप के पास दोनों ने सल्फास खा लिया।
ट्यूबवेल कर्मचारी ने दोनों को बेहोश पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। मल्ला काठगोदाम चौकी पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और दोनों को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया।
शिवेश को बेहतर उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। काठगोदाम के थाना प्रभारी मिश्रा ने बताया कि शिवेश के स्वास्थ्य में सुधार है और उपचार जारी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों लोग हल्द्वानी क्यों आये थे और दोनों ने जहर क्यों खाया।
रवीन्द्र प्रदीप
वार्ता
More News

केरल स्थानीय चुनावों में एसडीपीआई ने जीतीं 102 सीटें

16 Dec 2025 | 1:11 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित संबंधों को लेकर जांच के दायरे में रही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने केरल के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में पूरे राज्य में 102 सीटें जीती हैं।.

see more..
आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

16 Dec 2025 | 12:20 PM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के रुड़की रेलवे स्टेशन से सोमवार देर शाम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक अफगानिस्तान नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति पिछले चार वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलवार को बताया कि एक अफगान नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

see more..

मंगलौर में झूठी सूचना देना पड़ा भारी, 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

16 Dec 2025 | 11:13 AM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में सोमवार देर रात 112 आपातकालीन सेवा पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पत्नी द्वारा सीनियर सिटीजन मां को ज़हर देने की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने त्वरित जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।.

see more..

केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में निर्वाचित प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेंगे

16 Dec 2025 | 10:32 AM

तिरुवनंतपुरम, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में चुने गए प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।.

see more..

विशाखापत्तनम जासूसी मामला : एनआईए अदालत ने दो और आरोपियों को सजा सुनाई

15 Dec 2025 | 11:42 PM

नई दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने पाकिस्तान से जुड़े विशाखापत्तनम नेवी जासूसी मामले में दो और आरोपियों को पांच साल ग्यारह महीने और पंद्रह दिन की सजा सुनाई है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक दोषी ठहराए गए लोगों की कुल संख्या 10 हो गई है। एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए बाकी पांच आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी है।.

see more..