Tuesday, Dec 16 2025 | Time 13:49 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में इंदिरा की शहादत व पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

देहरादून, 31 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को स्वर्गीय प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की डेढ़ सौवीं जयंती पर आयोजित समारोह में दोनों को भावपूर्ण श्रद्वांजलि व्यक्त की गईं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा परिस्थितियों का सामना बहुत बहादुरी के साथ किया। वह कभी भी विषम व विपरीत परिस्थितियों के सामने नहीं झुकी और उन्होंने आपातकाल के बाद जब चुनाव करवाया तो जनता ने उनको सत्ता से बेदखल कर दिया।
उन्होंने जनता के फैसले को सर माथे लिया व फिर जनता के बीच गईं और संघर्ष के बलबूते केवल ढाई वर्षों में सत्ता में वापसी की और फिर अपनी अंतिम सांस तक देश की सेवा करती रहीं। उन्होंने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में तो याद किए ही जाते हैं, किन्तु वे कांग्रेस की पहली पाँत के नेताओं में गांधी, नेहरू के समकक्ष स्थान रखते थे और उनका पार्टी व देश में वैसा ही सम्मान था।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन, सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज जिन परिस्थितियों में पूरा देश इंदिरा जी की शहादत और सरदार पटेल की जयंती मना रहे हैं, इनमें दोनों की स्मृतियां उनका व्यक्तित्व व उनके कृतित्व बहुत याद आ रहे हैं। दोनों नेताओं ने देश को एक रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि जहां इंदिरा जी को देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा वहीं सरदार पटेल ने धार्मिक जातीय, सांस्कृतिक व भाषाई विभिन्नताओं वाले भारत को एक सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया।

सं प्रदीप
वार्ता
More News

केरल में कोच्चि-मुजिरिस कला महोत्सव का शुभारंभ

16 Dec 2025 | 1:21 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल के कोच्चि में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कला महोत्सवों में से एक कोच्चि-मुज़िरिस द्विवार्षिक का छठा आयोजन सोमवार को जनता के लिए शुरू कर दिया गया.

see more..

केरल स्थानीय चुनावों में एसडीपीआई ने जीतीं 102 सीटें

16 Dec 2025 | 1:11 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित संबंधों को लेकर जांच के दायरे में रही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने केरल के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में पूरे राज्य में 102 सीटें जीती हैं।.

see more..
आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

16 Dec 2025 | 12:20 PM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के रुड़की रेलवे स्टेशन से सोमवार देर शाम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक अफगानिस्तान नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति पिछले चार वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलवार को बताया कि एक अफगान नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

see more..

मंगलौर में झूठी सूचना देना पड़ा भारी, 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

16 Dec 2025 | 11:13 AM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में सोमवार देर रात 112 आपातकालीन सेवा पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पत्नी द्वारा सीनियर सिटीजन मां को ज़हर देने की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने त्वरित जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।.

see more..

केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में निर्वाचित प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेंगे

16 Dec 2025 | 10:32 AM

तिरुवनंतपुरम, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में चुने गए प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।.

see more..