Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:05 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ऊधमसिंह नगर के तीन गांवों को राजस्व गांव बनाने के संबंध में केंद्र सरकार को भेजा जाएगा जल्द प्रस्ताव

नैनीताल, 31 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के पिछले कई दशकों से राजस्व गांव की बाट जोह रहे तीन गांवों के मामले में राज्य सरकार केन्द्र सरकार को नया प्रस्ताव भेजेगी और केन्द्र सरकार से उनके मामले में जल्द निर्णय लेने का अनुरोध करेगी।
सरकार की ओर से यह बात आज उच्च न्यायालय के समक्ष कही गई। मुख्य न्यायाधीश जी0 नरेंदर और सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ में मनोरथपुर-तृतीय निवासी मुख्त्यार सिंह एवं अन्य की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।
सरकार की ओर से कहा गया कि अक्टूबर में तीन गांवों का सर्वे कर लिया गया है। वन विभाग के पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक डा0 साकेत बडोला की अगुवाई में 350.65 एकड़ भूमि का सर्वे कर लिया गया है।
छह सप्ताह के अंदर केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा और जल्द ही कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके बाद अदालत ने सरकार को छह सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
यहां बता दें कि याचिकाकर्ताओं की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि सत्तर के दशक के पूर्वार्द्ध में तत्कालीन सरकार ने जसपुर में तुमड़िया बांध बनाने का निर्णय लिया। बांध निर्माण के लिये जसपुर तहसील के तीन गांवों सिबिका, मिलक सिबिका और मनोरथपुर-तृतीय गांवों की 350.65 एकड़ भूमि को अधिग्रहीत कर लिया गया।
इन गांवों के ग्रामीणों को यहां से हटा कर पास के ही वन भूमि में बसा दिया गया लेकिन आज तक उन्हें राजस्व गांव का दर्जा नहीं दिया गया है।
केन्द्र सरकार की ओर से वर्ष 2008 में इन गांवों को राजस्व गांव घोषित करने पर अपनी सैंद्धांतिक सहमति भी दे दी गयी लेकिन प्रदेश सरकार की नाकामी के चलते वर्ष 2018 में इसे वापस ले लिया। अब इन गांवों के लोग अपने हक हुकुक के लिये तरस रहे हैं।
इसके बाद खंडपीठ ने प्रदेश सरकार को वन विभाग और सिंचाई महकमे के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी बना कर 350.65 एकड़ भूमि का सर्वे करने के निर्देश सरकार को दे दिये थे।
रवीन्द्र, प्रदीप
वार्ता
More News

रेल मंत्रालय ने त्रिपुरा के बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने के सर्वेक्षण को दी मंजूरी

16 Dec 2025 | 1:40 PM

अगरतला, 16 दिसंबर (वार्ता) रेल मंत्रालय ने अगरतला के पास जिरानिया और बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन के निर्माण के लिए स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी प्रदान की है, जिसकी अनुमानित लागत 42 लाख रुपये है।.

see more..

केरल में कोच्चि-मुजिरिस कला महोत्सव का शुभारंभ

16 Dec 2025 | 1:21 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल के कोच्चि में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कला महोत्सवों में से एक कोच्चि-मुज़िरिस द्विवार्षिक का छठा आयोजन सोमवार को जनता के लिए शुरू कर दिया गया.

see more..

केरल स्थानीय चुनावों में एसडीपीआई ने जीतीं 102 सीटें

16 Dec 2025 | 1:11 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित संबंधों को लेकर जांच के दायरे में रही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने केरल के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में पूरे राज्य में 102 सीटें जीती हैं।.

see more..
आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

16 Dec 2025 | 12:20 PM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के रुड़की रेलवे स्टेशन से सोमवार देर शाम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक अफगानिस्तान नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति पिछले चार वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलवार को बताया कि एक अफगान नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

see more..