Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:34 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मैग्नेसाइट कंपनी के कर्मियों के वेतन व ईपीएफ प्रकरणों की जांच के लिए समिति गठित

बागेश्वर,/नैनीताल, 01 नवम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर जिला प्रशासन ने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों के लंबित वेतन एवं ईपीएफ के भुगतान से संबंधित प्रकरणों की जांच के लिए एक चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। बागेश्वर के जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के अनुसार बागेश्वर के उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा समिति में वरिष्ठ कोषाधिकारी, लीड बैंक अधिकारी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी को शामिल किया गया है।
समिति कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान की स्थित, ईपीएफ अंशदान एवं कंपनी के अंशदान के भुगतान प्रक्रिया की गहन जांच करेगी।
साथ ही यह भी परीक्षण किया जाएगा कि ईपीएफ की धनराशि सीधे कर्मचारियों के खातों में जमा की जा रही है या कंपनी द्वारा ट्रस्ट अथवा क्रेडिट अकाउंट में जमा किया जा रहा है।
यही नहीं समिति श्रम अधिनियमों के अनुपालन, वेतन भुगतान की नियमितता तथा कंपनी की वित्तीय स्थिति जैसे बिंदुओं अभिलेखीय जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करेगी।
जिलाधिकारी ने समिति को निर्देशित किया है कि वे पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर जांच आख्या स्पष्ट मंतव्य एवं संस्तुति के साथ प्रस्तुत करें।
रवीन्द्र संजय
वार्ता
More News

केरल में स्थानीय चुनाव की मतगणना जारी

13 Dec 2025 | 8:53 AM

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर (वार्ता) केरल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 244 तय मतगणना केंद्रों पर स्थानीय निकाय चुनावों के मतों की गिनती हो रही है। .

see more..

ध्यानार्थ ध्यानार्थ

13 Dec 2025 | 8:49 AM

सम्पादक कृपया चुनाव केरल मतगणना (13HDR1) का इस्तेमाल न करें, ये खबर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से चली गयी है। इसके स्थान पर सम्पादित कॉपी दी जा रही है।.

see more..

केरल में स्थानीय चुनाव की मतगणना जारी

13 Dec 2025 | 8:26 AM

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 244 तय मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गयी। .

see more..

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना से पहले संयम बरतने की अपील

12 Dec 2025 | 10:00 PM

तिरुवनंतपुरम, 12 दिसंबर (वार्ता) केरल के प्रदेश चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों और राजनीतिक पार्टियों से उस समय संयम बरतने की अपील की है, जब राज्य में 13 दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनावों का परिणाम सामने आएगा।.

see more..

डिनर से कांग्रेस में फूट, भाजपा राजनीतिक विवाद का लाभ उठाने की फिराक में

12 Dec 2025 | 9:10 PM

बेंगलुरु, 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के विधायकों की लगातार दो अलग -अलग डिनर पार्टियों ने कर्नाटक की सत्तारूढ़ पार्टी की गहरी दरार को सामने ला दिया है। .

see more..