Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:57 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


नोएडा में नवंबर माह यातायात माह के रूप में किया गया आरम्भ

नोएडा 01 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा शनिवार को नोएडा सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय से यातायात माह का शुभारम्भ किया।
इस कार्यक्रम में नोएडा शहर के कई शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी अध्यापक,सामाजिक संगठन के अधिकारी,विद्यालयों कॉलेजों के छात्र और कई सरकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।
पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि यातायात प्रबंधन संबंधित विचार गोष्ठी के आयोजन के साथ यातायात माह का शुभारम्भ किया गया है इस विचार गोष्ठी में विभिन्न एकेडमिक एवं शिक्षण संस्थान के शिक्षकों और छात्रों और नोएडा एंटरप्रेन्योर्स के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा आरडब्लूए, एओए,सहित कई सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सरकार के विभिन्न विभाग,रोड सेफ्टी से संबंधित विभाग के प्रतिनिधियों और एक कार्य योजना के तहत इसमें विस्तृत और विचार विमर्श किए गए जो सावधानियां सड़क सुरक्षा के प्रति करनी चाहिए। उसको लेकर चर्चा की गई,जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा और यातायात नियम के बारे में प्रस्तुति देकर जानकारी देते हुए समझाया गया,
यातायात माह से संबंधित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में इस दौरान प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ एक रैली के माध्यम से यातायात माह का प्रारंभ किया जा रहा है, इस पूरे यातायात माह के दौरान विभिन्न विद्यालयों,कॉलेजों शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा,यातायात नियम की जागरूकता और जानकारी का अभियान चलाए जाएंगे।
इसके तहत जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के अध्यापकों,शीर्ष शिक्षकों से अपील कर कहा जाएगा कि अपने शिक्षण संस्थानों के छात्रों को और अन्य कर्मचारियों से कहें प्रमोट करें कि बिना हेलमेट संस्थान प्रवेश वर्जित है तथा सचेत करें जागरूक करें इस तरह का अभियान पूरे माह जिले के सभी विभिन्न जगहों पर लगातार चलती रहेगी जो हर वर्ष अप्रतिम चलती है इस वर्ष हम फोकस ड्राइव चलाएंगे साथ ही साथ प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाएगी, जो लोग सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके साथ गौतमबुद्धनगर की तीनों ऑथोरिटी,जिसमें नोएडा ऑथोरिटी,ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी,यमुना अथॉरिटी,के माध्यम से जिले के रोड सुधार,अथवा मरम्मत व एलोकेट और रोड डिवाइडर, यूटर्न, चौराहों,नए सिग्नल लाइट्स, लगाने, बनाने व स्थापित करने की आवश्यकता को इस अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने अथवा संपन्न कराए जाने का कार्य किया जाएगा। जनपद के ऐसे जगह चिन्हित हैं जहां ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिन्हें ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित कर हमने डीजीपी साहब के निर्देश में उन जगहों पर आवश्यकता अनुसार अत्यधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती व ड्यूटियों की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
वहीं कई सड़कों चौराहों पर आवयश्कता अनुसार सीसीटीएनएस कैमरों के लगाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही,साथ ही प्रदूषण नियंत्रण, वातावरण संरक्षण के अंतर्गत इस पूरे यातायात माह के अभियान में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और संबंधित विभाग को भी शामिल कर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
सं संजय
वार्ता
More News

बंगाल में मतदाता सूची का मसौदा मंगलवार को होगा जारी; 58 लाख से अधिक मतदाता चिह्नित

16 Dec 2025 | 2:32 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) चुनाव आयोग मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा जारी करेगा जिससे 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्यव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान समाप्त हो जाएगा।.

see more..

भालू के बढ़ते आतंक से थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र में दहशत, गोशालाओं में घुसकर पशुओं को बनाया निवाला

16 Dec 2025 | 1:54 PM

टिहरी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के विकासखंड भिंलंगना के थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। .

see more..

रेल मंत्रालय ने त्रिपुरा के बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने के सर्वेक्षण को दी मंजूरी

16 Dec 2025 | 1:40 PM

अगरतला, 16 दिसंबर (वार्ता) रेल मंत्रालय ने अगरतला के पास जिरानिया और बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन के निर्माण के लिए स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी प्रदान की है, जिसकी अनुमानित लागत 42 लाख रुपये है।.

see more..

केरल में कोच्चि-मुजिरिस कला महोत्सव का शुभारंभ

16 Dec 2025 | 1:21 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल के कोच्चि में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कला महोत्सवों में से एक कोच्चि-मुज़िरिस द्विवार्षिक का छठा आयोजन सोमवार को जनता के लिए शुरू कर दिया गया.

see more..