Monday, Sep 7 2026 | Time 14:15 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


दो शताब्दियों बाद नए रूप में खुला चेन्नई का सेंट जॉर्ज कैथेड्रल चर्च

चेन्नई, 02 नवंबर (वार्ता) तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज कैथेड्रल चर्च अब अपने नए रूप में श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुल गया है।
साल वर्ष 1815 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासनकाल में बना यह चर्च 'नियो-क्लासिकल शैली' बनाया गया था। तब से यह गिरजाघर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है बल्कि भारत की औपनिवेशिक वास्तुकला का भी एक अनुपम मिसाल है।
इस चर्च को सफेद संगमरमर से बनाया गया था और इसके खूबसूरत कोरिंथियन खंभे, और ऊँचा शिखर सदियों से चेन्नई की सांस्कृतिक आत्मा का हिस्सा रहे हैं। यह 'चर्च ऑफ साउथ इंडिया' का मुख्यालय और 'मद्रास के बिशप' की सीट भी है।
दरअसल समय की मार, मौसम और प्रदूषण के असर से यह ऐतिहासिक धरोहर जर्जर हो चुकी थी। दीवारों में दरारें, नमी से लकड़ी का खराब होना, लोहे में जंग और कमजोर होती जा रही छत इसके बचे रहने को ही खतरे में डाल रहे थे। इसके अलावा फैलता शहर और गाड़ियों के कंपन से इमारत की बुनियाद पर भी असर पड़ रहा था।
इसे देखते हुए तय किया गया कि इसे नया रूप देना चाहिए। तब एक योजना पर अमल शुरू किया गया और इसके कर्णधार बने कर्नल डेविड देवासहायम और प्रोफेसर अरुण मेनन।
इन लोगों ने यह ध्यान रखा कि इमारत जिस स्वरूप में बनी थी उसे बरकरार रखा जाए। इसलिए इसकी चूने गारे से ही मरम्मत करने का फैसला किया गया। सागौन की लकड़ी मंगायी गयी और लोहे की चीजों पर रंग रोगन करके चमकाया गया। इस इमारत में लगे शीशों, नाम वाली पट्टिकाएं, वेदी को साफ किया गया। इमारत में रोशनी आने के लिए कुछ परिवर्तन इस तरह किए गए ताकि इस इमारत की सुंदरता बरकरार रहे।
मद्रास के बिशप आर.टी. रेव. पॉल फ्रांसिस रवीचंद्रन ने कहा,“ हमारा मकसद केवल एक सुंदर भवन बनाना ही नहीं था, बल्कि एक जीवंत जगह बनाना था जहां उपासना होती है, जहां हर व्यक्ति को अपनापन मिले और जहां मसीह का प्रेम हर काम में झलके।”
दो सौ वर्षों की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक यह कैथेड्रल अब पहले से कहीं अधिक भव्य और सशक्त रूप में खड़ा है। इसकी पुनर्स्थापना इस बात का प्रमाण है कि विरासत संरक्षण और आधुनिक विकास साथ-साथ चल सकते हैं।
शोभित संजय
वार्ता
More News

त्रिपुरा बना सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज वाला देश का एकमात्र राज्य : डॉ साहा

07 Sep 2026 | 2:08 PM

अगरतला, 07 सितंबर (वार्ता) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) और राज्य की मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (सीएम-जेएवाई) के संयुक्त क्रियान्वयन से त्रिपुरा देश का ऐसा एकमात्र राज्य बन गया है, जहां पूरी आबादी को सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है।.

see more..

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार टला, मंत्री बनने की उम्मीद लगाये नेता निराश

07 Sep 2026 | 2:00 PM

बेंगलुरु, 07 सितंबर (वार्ता) कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर फिलहाल रोक लग जाने से मंत्री पद पाने की आस लगाये कांग्रेस विधायकों को झटका लगा है और अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है।.

see more..

फर्जी पासपोर्ट और प्रमाणपत्र मामले में आचार्य बालकृष्ण को सीबीआई न्यायालय ने किया दोषमुक्त

07 Sep 2026 | 1:44 PM

देहरादून 07 सितम्बर (वार्ता) पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और योग गुरु बाबा रामदेव के सबसे भरोसेमंद आचार्य बालकृष्ण को उत्तराखंड के देहरादून स्थित केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष न्यायालय ने फर्जी प्रमाणपत्र और पासपोर्ट मामले में दोषमुक्त करार दिया है।.

see more..

बिना मान्यता के चल रही एकेडमी, बीआर मॉडर्न स्कूल को नोटिस

07 Sep 2026 | 12:50 PM

पौड़ी, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिला में विद्यालयों की व्यवस्थाओं और आरटीई के तहत प्रवेशित विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति की जांच के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) के निर्देशन में सोमवार को बीआर मॉडर्न स्कूल के स्थलीय सत्यापन के दौरान करीब एक किलोमीटर दूर महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमी बिना पृथक मान्यता के संचालित होती मिली। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीआर मॉडर्न स्कूल को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिया है।.

see more..

रेवंत ने तेलंगाना विधानसभा परिसर में सेंट्रल हॉल का किया उद्घाटन

07 Sep 2026 | 11:34 AM

हैदराबाद, 07 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को राज्य विधानसभा परिसर में नवनिर्मित सेंट्रल हॉल का उद्घाटन किया। यह हॉल संसद के सेंट्रल हॉल की तर्ज पर बनाया गया है।
सेंट्रल हॉल का नाम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत डुड्डिला श्रीपदा राव के नाम पर रखा गया है। इसे विधानसभा परिसर में बनाया गया है, जहां एक ही इमारत में तेलंगाना विधानसभा और विधान परिषद स्थित हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार, विधान परिषद के सभापति गुथा सुकेंदर रेड्डी, मंत्री, विधायक, एमएलसी, मुख्य सचिव संजय जाजू और अन्य लोग मौजूद थे।
अभय.श्रवण
वार्ता.

see more..