Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:29 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ईगास पर्व पर रुद्रप्रयाग के डीएम ने सबका दिल जीता

रुद्रप्रयाग 01नवंबर (वार्ता) ईगास पर्व पर रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने गढ़वाली सम्बोधन से सभी का दिल जीता।
उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था के प्रतीक लोक पर्व ईगास पर रविवार गुलाबराय क्रीड़ा मैदान में जिला प्रशासन के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली भाषा में करते हुए कहा कि आज उत्तराखंड संस्कृति संगम ईगास पर्व है। आज अपनी पहाड़ी संस्कृति एवं लोक परंपरा को याद करने का दिन आ गया है। यू पर्व अपनु सामूहिक एकता, प्यार, अपनु संस्कार अपनी पहचान दी है। मैं बाबा केदार से प्रार्थना करदू कि बाबा सबू तै सुखी राजी खुशी रखया। उन्होंने सभी ‘दाना स्याणा’, दीदी, भुली, मां, बैणी’ को ईगास पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सुदृढ़ करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में झुमैलो, जागर, मंडाण सहित विभिन्न लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूर्णतः उत्तराखंडी रंग में रंग दिया। मंच पर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री रुद्रप्रयाग एवं पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास, चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात उन्होंने पारंपरिक रूप से भैला जलाकर पर्व का शुभारंभ किया गया। मंत्री बहुगुणा ने स्वयं भैला नृत्य में सहभागिता कर स्थानीय जनमानस के साथ ईगास पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को ईगास की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराएं और लोक पर्व हमारी पहचान हैं, जिन्हें संजोकर रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि बाबा केदार जनपद को विकास के पथ पर यूं ही आगे बढ़ाए, उन्होंने कहा ही इस प्रकार के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति के बारे में ज्ञात होता है तथा संस्कृति विलुप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ईगास जैसे उत्तराखंड के पर्वों को न केवल प्रदेश में बल्कि संपूर्ण देश में अलग पहचान देने का हमारा लक्ष्य है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है अगला दशक उत्तराखंड का होगा।
सं संजय
वार्ता
More News

ध्यानार्थ ध्यानार्थ

13 Dec 2025 | 8:49 AM

सम्पादक कृपया चुनाव केरल मतगणना (13HDR1) का इस्तेमाल न करें, ये खबर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से चली गयी है। इसके स्थान पर सम्पादित कॉपी दी जा रही है।.

see more..

केरल में स्थानीय चुनाव की मतगणना जारी

13 Dec 2025 | 8:26 AM

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 244 तय मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गयी। .

see more..

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना से पहले संयम बरतने की अपील

12 Dec 2025 | 10:00 PM

तिरुवनंतपुरम, 12 दिसंबर (वार्ता) केरल के प्रदेश चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों और राजनीतिक पार्टियों से उस समय संयम बरतने की अपील की है, जब राज्य में 13 दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनावों का परिणाम सामने आएगा।.

see more..

डिनर से कांग्रेस में फूट, भाजपा राजनीतिक विवाद का लाभ उठाने की फिराक में

12 Dec 2025 | 9:10 PM

बेंगलुरु, 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के विधायकों की लगातार दो अलग -अलग डिनर पार्टियों ने कर्नाटक की सत्तारूढ़ पार्टी की गहरी दरार को सामने ला दिया है। .

see more..

ओडिशा सरकार सांस्कृतिक संरक्षण और जल सुरक्षा पर प्रमुख प्रस्तावों की जांच करेगी

12 Dec 2025 | 8:57 PM

भुवनेश्वर, 12 दिसंबर (वार्ता) ओडिशा सरकार ने राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) के पूर्व अध्यक्ष प्रो. किशोर कुमार बासा और विश्व इंजीनियरिंग संगठनों महासंघ (डब्ल्यूएफईओ) की रणनीतिक योजना समिति के अध्यक्ष इंजी. अशोक बासा के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार करने की सहमति दी है।.

see more..