Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:43 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


केंद्र सरकार ने ओडिशा के ग्रामीण स्थानीय निकायों को जारी किये 444 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) केंद्र सरकार ने ओडिशा में ग्रामीण स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 444 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ओडिशा के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत अनुदान जारी कर दिया है। इस अनुदान में राज्य की 20 पात्र जिला पंचायतों (जिला परिषदों), 296 पात्र ब्लॉक पंचायतों (पंचायत समितियों) और 6,734 पात्र ग्राम पंचायतों के लिए 342.5964 करोड़ रुपये की असंबद्ध अनुदान राशि की दूसरी किस्त शामिल है। इसके साथ ही, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए असंबद्ध अनुदान राशि की पहली किस्त के रोके गये हिस्से के रूप में 101.7815 करोड़ रुपये की राशि भी 20 पात्र जिला परिषदों, 233 पात्र पंचायत समितियों और 649 पात्र ग्राम पंचायतों को जारी की गयी है।
केंद्र सरकार पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल और स्वच्छता विभाग) के माध्यम से ग्रामीण स्थानीय निकायों/ पंचायती राज संस्थाओं के लिए राज्यों को पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान जारी करने की सिफारिश करती है। वित्त मंत्रालय बाद में प्रत्येक वित्त वर्ष में दो किश्तों में यह अनुदान जारी करता है।
ग्रामीण स्थानीय निकायों/ पंचायती राज संस्थाओं द्वारा वेतन और अन्य स्थापना लागतों को छोड़कर, संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में निहित 29 विषयों के तहत स्थान-विशिष्ट महसूस की गयी जरूरतों के लिए अनटाइड अनुदान का उपयोग किया जा सकेगा। संबद्ध अनुदानों का उपयोग स्वच्छता, कचरे का प्रबंधन, ओडीएफ स्थिति के रखरखाव, पेयजल की आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण में किया जाता है।
श्रवण
वार्ता
More News

भालू के बढ़ते आतंक से थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र में दहशत, गोशालाओं में घुसकर पशुओं को बनाया निवाला

16 Dec 2025 | 1:54 PM

टिहरी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के विकासखंड भिंलंगना के थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। .

see more..

रेल मंत्रालय ने त्रिपुरा के बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने के सर्वेक्षण को दी मंजूरी

16 Dec 2025 | 1:40 PM

अगरतला, 16 दिसंबर (वार्ता) रेल मंत्रालय ने अगरतला के पास जिरानिया और बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन के निर्माण के लिए स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी प्रदान की है, जिसकी अनुमानित लागत 42 लाख रुपये है।.

see more..

केरल में कोच्चि-मुजिरिस कला महोत्सव का शुभारंभ

16 Dec 2025 | 1:21 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल के कोच्चि में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कला महोत्सवों में से एक कोच्चि-मुज़िरिस द्विवार्षिक का छठा आयोजन सोमवार को जनता के लिए शुरू कर दिया गया.

see more..

केरल स्थानीय चुनावों में एसडीपीआई ने जीतीं 102 सीटें

16 Dec 2025 | 1:11 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित संबंधों को लेकर जांच के दायरे में रही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने केरल के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में पूरे राज्य में 102 सीटें जीती हैं।.

see more..