Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:45 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


रेवंत रेड्डी को जन्मदिन पर 57 किलो चावल का चित्र भेंट

हैदराबाद, 07 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को उनके जन्म दिन पर 57 किलोग्राम चावल का एक चित्र भेंट किया गया है जो उनकी उम्र और गरीबों के लिए उनकी सरकार की प्रमुख मुफ्त चावल योजना का प्रतीक है।
श्री रेड्डी का अपना जन्मदिन आठ नवंबर को मनाएंगे।
तेलंगाना मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष मेट्टू साईकुमार ने 57 साल के हुए मुख्यमंत्री के सम्मान में यह रचनात्मक उपहार दिया। पूरी तरह से चावल के दानों से बना यह चित्र, वंचित परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की राज्य की पहल के प्रति आभार प्रकट करने के लिए भेंट किया गया।
श्री साईकुमार ने कहा कि यह उपहार गरीबों को भोजन कराने के लिए मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने मुफ्त चावल वितरण योजना के माध्यम से उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने श्री रेड्डी के दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की और कहा कि जिस तरह वे तेलंगाना भर में अनगिनत परिवारों के लिए खुशी और पोषण लाते रहते हैं।
जांगिड़.श्रवण
वार्ता
More News

भालू के बढ़ते आतंक से थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र में दहशत, गोशालाओं में घुसकर पशुओं को बनाया निवाला

16 Dec 2025 | 1:54 PM

टिहरी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के विकासखंड भिंलंगना के थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। .

see more..

रेल मंत्रालय ने त्रिपुरा के बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने के सर्वेक्षण को दी मंजूरी

16 Dec 2025 | 1:40 PM

अगरतला, 16 दिसंबर (वार्ता) रेल मंत्रालय ने अगरतला के पास जिरानिया और बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन के निर्माण के लिए स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी प्रदान की है, जिसकी अनुमानित लागत 42 लाख रुपये है।.

see more..

केरल में कोच्चि-मुजिरिस कला महोत्सव का शुभारंभ

16 Dec 2025 | 1:21 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल के कोच्चि में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कला महोत्सवों में से एक कोच्चि-मुज़िरिस द्विवार्षिक का छठा आयोजन सोमवार को जनता के लिए शुरू कर दिया गया.

see more..

केरल स्थानीय चुनावों में एसडीपीआई ने जीतीं 102 सीटें

16 Dec 2025 | 1:11 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित संबंधों को लेकर जांच के दायरे में रही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने केरल के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में पूरे राज्य में 102 सीटें जीती हैं।.

see more..