Wednesday, Aug 19 2026 | Time 14:14 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


भाजपा जुबली हिल्स उपचुनाव जीतेगी : रामचंदर

हैदराबाद, 09 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने विश्वास जताया है कि जुबली हिल्स उपचुनाव में पार्टी की जीत होगी।
उन्होंने अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
श्री राव ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीआरएस दोनों की आलोचना की और आरोप लगाया कि कांग्रेस का अभियान विकास की बजाय धार्मिक अपील पर आधारित है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस नेताओं द्वारा धार्मिक आधार पर वोट मांगने की बात करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पिछले 23 महीनों में किए गए वादों को पूरा करने में विफलता से ध्यान हटाने की वे कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी कमियों से ध्यान हटाने के लिए तेलंगाना के विकास में केंद्र की भूमिका पर बार-बार सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, अनुसंधान, महिला सशक्तिकरण और पर्यटन क्षेत्रों में तेलंगाना के लिए लगभग 12 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने सिकंदराबाद और चेरलापल्ली रेलवे स्टेशनों पर चल रहे आधुनिकीकरण कार्यों और हैदराबाद के कई रेलवे स्टेशनों के उन्नयन को केंद्र सरकार के सहयोग के उदाहरण के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने इन परियोजनाओं को सुगम बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को श्रेय दिया।
उन्होंने कांग्रेस और बीआरएस पर जुबली हिल्स उपचुनाव में मिलकर काम करने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान जनता इन रणनीतियों का जवाब देगी।
पंकज अशोक
वार्ता
More News

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता बी.सी. नागेश का निधन

19 Aug 2026 | 1:54 PM

बेंगलुरु, 19 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे और काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।.

see more..

चीन सीमा से टूटा संपर्क: कुलागाढ़ पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन पूर्णतः ठप

19 Aug 2026 | 1:50 PM

पिथौरागढ़, 19 अगस्त (वार्ता) उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते धारचूला से आगे कुलागाड़ के पास वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने से चीन सीमा से संपर्क कट गया है। भूस्खलन के कारण दो अन्य बार्डर मार्ग भी ठप हो गए हैं। प्रशासन युद्धस्तर पर जुट गया है।.

see more..

तमिलनाडु में विधायकों को कार, 75,000 रुपये का भत्ता और पीए के लिए 25,000 वेतन देने का ऐलान

19 Aug 2026 | 1:48 PM

चेन्नई, 19 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्य विधानसभा .

see more..

मेघालय: छात्रों ने श्री सीमेंट की परियोजना को एनजीटी में दी चुनौती

19 Aug 2026 | 1:30 PM

शिलांग, 19 अगस्त (वार्ता) मेघालय के छात्रों ने ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में श्री सीमेंट की प्रस्तावित 217.394 हेक्टेयर खनन परियोजना को चुनौती देते हुए कोलकाता स्थित राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की पूर्वी क्षेत्र पीठ के समक्ष एक याचिका दायर की है।.

see more..

बीआरएस नेता हरीश राव को टिम्स अस्पताल जाने से पहले नज़रबंद किया

19 Aug 2026 | 12:38 PM

हैदराबाद, 19 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता एवं सिद्दीपेट के विधायक टी. हरीश राव को डॉ. मरी चेन्ना रेड्डी तेलंगाना इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (टिम्स) अस्पताल जाने से पहले पुलिस ने उनके कोकापेट स्थित घर पर नजरबंद कर दिया। .

see more..