Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:51 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सिद्दारमैया ने भाषण बीच में ही छोड़ रहे लोगों को लगायी फटकार

विजयपुरा, 09 नवंबर (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने रविवार को विजयनगर ज़िले के कुडलिगी में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपना भाषण के बीच में वहां से जाने वाले लोगों को फटकार लगायी।
मुख्यमंत्री ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया कई लोग जाने के लिए उठ खड़े हुए। मुख्यमंत्री यह देखकर बोल पड़े, "अरे, कहाँ जा रहे हो? बैठ जाओ!" लोग फिर अपने सीटों पर बैठ गए। दरअसल श्री सिद्दारमैया ने कई नेताओं के बोलने के बाद बोलना शुरू किया था, तब तक कई लोगों को शायद देर होने लगी और वह उठकर जाने लगे थे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक आए थे।
श्री सिद्दारमैया ने अपने भाषण के दौरान कहा, "हम हर घर को 200 यूनिट मुफ़्त बिजली दे रहे हैं। सच है या झूठ?" लोग हालांकि चुप रहे। मुख्यमंत्री ने पूछा, "आप हाथ क्यों नहीं उठा रहे हैं?" फिर भी कोई जवाब नहीं आया। पास बैठे पार्टी नेताओं की ओर मुड़कर उन्होंने कहा, "देखिए, आप नेता भी हाथ नहीं उठा रहे हैं!" उनकी टिप्पणी के बाद, नेताओं ने तुरंत हाथ उठाकर समर्थन जताया।
मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, "विपक्ष कहता है कि हमारे पास अपनी गारंटी के लिए पैसे नहीं हैं। फिर हज़ारों करोड़ रुपये कहाँ से आए? भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। वे मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी करके सत्ता में आए हैं। अगर उनमें ज़रा भी आत्मसम्मान है, तो उन्हें इस्तीफ़ा देकर घर चले जाना चाहिए।"
श्री सिद्दारमैया ने भाजपा पर बड़े पैमाने पर चुनावी हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा, "महादेवपुरा में, एक घर से 80 वोट कैसे हो सकते हैं? भाजपा सत्ता के बिना नहीं रह सकती। यह पानी से बाहर निकाली गई मछली के मरने जैसा है।"
भारत अशोक
वार्ता
More News

बंगाल में मतदाता सूची का मसौदा मंगलवार को होगा जारी; 58 लाख से अधिक मतदाता चिह्नित

16 Dec 2025 | 2:32 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) चुनाव आयोग मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा जारी करेगा जिससे 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्यव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान समाप्त हो जाएगा।.

see more..

भालू के बढ़ते आतंक से थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र में दहशत, गोशालाओं में घुसकर पशुओं को बनाया निवाला

16 Dec 2025 | 1:54 PM

टिहरी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के विकासखंड भिंलंगना के थाती बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। .

see more..

रेल मंत्रालय ने त्रिपुरा के बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने के सर्वेक्षण को दी मंजूरी

16 Dec 2025 | 1:40 PM

अगरतला, 16 दिसंबर (वार्ता) रेल मंत्रालय ने अगरतला के पास जिरानिया और बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन के निर्माण के लिए स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी प्रदान की है, जिसकी अनुमानित लागत 42 लाख रुपये है।.

see more..

केरल में कोच्चि-मुजिरिस कला महोत्सव का शुभारंभ

16 Dec 2025 | 1:21 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल के कोच्चि में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कला महोत्सवों में से एक कोच्चि-मुज़िरिस द्विवार्षिक का छठा आयोजन सोमवार को जनता के लिए शुरू कर दिया गया.

see more..