Tuesday, Dec 16 2025 | Time 13:35 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बागेश्वर के ग्राम पंचायत सदस्यों के 1611 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू

बागेश्वर/नैनीताल, 10 नवंबर (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 1611 रिक्त पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो गई है।
मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि इस संबंध में निर्वाचन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल की तिथि 13 और 14 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर, नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन 16 नवंबर तथा मतदान 20 नवंबर को होगा।
इसी के साथ ही मतगणना भी चुनाव के बाद 20 नवंबर को होगी।
श्री तिवारी के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।
रवीन्द्र संजय
वार्ता
More News

केरल स्थानीय चुनावों में एसडीपीआई ने जीतीं 102 सीटें

16 Dec 2025 | 1:11 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित संबंधों को लेकर जांच के दायरे में रही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने केरल के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में पूरे राज्य में 102 सीटें जीती हैं।.

see more..
आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

16 Dec 2025 | 12:20 PM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के रुड़की रेलवे स्टेशन से सोमवार देर शाम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक अफगानिस्तान नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति पिछले चार वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलवार को बताया कि एक अफगान नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

see more..

मंगलौर में झूठी सूचना देना पड़ा भारी, 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

16 Dec 2025 | 11:13 AM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में सोमवार देर रात 112 आपातकालीन सेवा पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पत्नी द्वारा सीनियर सिटीजन मां को ज़हर देने की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने त्वरित जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।.

see more..

केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में निर्वाचित प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेंगे

16 Dec 2025 | 10:32 AM

तिरुवनंतपुरम, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में चुने गए प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।.

see more..

विशाखापत्तनम जासूसी मामला : एनआईए अदालत ने दो और आरोपियों को सजा सुनाई

15 Dec 2025 | 11:42 PM

नई दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने पाकिस्तान से जुड़े विशाखापत्तनम नेवी जासूसी मामले में दो और आरोपियों को पांच साल ग्यारह महीने और पंद्रह दिन की सजा सुनाई है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक दोषी ठहराए गए लोगों की कुल संख्या 10 हो गई है। एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए बाकी पांच आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी है।.

see more..