Tuesday, Dec 16 2025 | Time 13:36 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


चमोली में गहरी खाई में वाहन गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

चमोली 10 नवम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली में सोमवार सुबह नारायणबगड़ ब्लॉक के गढ़कोट इलाके में एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मींग गधेरा-हंसकोटी-खेनोली मोटर मार्ग पर गढ़कोट लेलाछिमा तोक के पास हुआ। जहां यात्रियों को ले जा रहे बोलेरो वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
सूचना मिलते ही नारायणबगड़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस और जिला आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने का अनुमान जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

केरल स्थानीय चुनावों में एसडीपीआई ने जीतीं 102 सीटें

16 Dec 2025 | 1:11 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित संबंधों को लेकर जांच के दायरे में रही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने केरल के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में पूरे राज्य में 102 सीटें जीती हैं।.

see more..
आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

16 Dec 2025 | 12:20 PM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के रुड़की रेलवे स्टेशन से सोमवार देर शाम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक अफगानिस्तान नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति पिछले चार वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलवार को बताया कि एक अफगान नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

see more..

मंगलौर में झूठी सूचना देना पड़ा भारी, 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

16 Dec 2025 | 11:13 AM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में सोमवार देर रात 112 आपातकालीन सेवा पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पत्नी द्वारा सीनियर सिटीजन मां को ज़हर देने की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने त्वरित जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।.

see more..

केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में निर्वाचित प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेंगे

16 Dec 2025 | 10:32 AM

तिरुवनंतपुरम, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में चुने गए प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।.

see more..

विशाखापत्तनम जासूसी मामला : एनआईए अदालत ने दो और आरोपियों को सजा सुनाई

15 Dec 2025 | 11:42 PM

नई दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने पाकिस्तान से जुड़े विशाखापत्तनम नेवी जासूसी मामले में दो और आरोपियों को पांच साल ग्यारह महीने और पंद्रह दिन की सजा सुनाई है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक दोषी ठहराए गए लोगों की कुल संख्या 10 हो गई है। एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए बाकी पांच आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी है।.

see more..