Monday, Dec 15 2025 | Time 17:46 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तेलंगाना के जनगांव में बस ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, छह घायल

जनगांव, 16 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना के जनगांव जिले में रविवार सुबह राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की बस और रेत से लदे ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह हादसा रघुनाथपल्ली मंडल के निदिगोंडा में हुआ।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस हनमाकोंडा से हैदराबाद जा रही थी। मृतकों की पहचान हनमाकोंडा निवासी नवजीत सिंह और हैदराबाद निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुयी है।
घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। टक्कर में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जितेन्द्र
वार्ता
More News

सालबोनी में किसानों ने चूहों के बिलों से निकालीं 179 गोलियां

15 Dec 2025 | 5:39 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के सालबोनी गांव में कुछ स्थानीय किसानों ने चूहों के बिलों से 179 गोलियां बरामद की हैं। .

see more..

पीसीसीएफ की नियुक्ति पर कैट ने केंद्र, राज्य से मांगा जवाब

15 Dec 2025 | 5:36 PM

नैनीताल, 15 दिसंबर (वार्ता) केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की नई दिल्ली स्थित प्रमुख बेंच ने सोमवार को केंद्र और उत्तराखंड सरकार के साथ ही प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) रंजन मिश्रा को नोटिस जारी किया।.

see more..

इलैयाराजा ने संगीत रचनात्मकता के लिए एआई के खतरे को खारिज किया

15 Dec 2025 | 5:28 PM

बेंगलुरु, 15 दिसंबर (वार्ता) जिस दौर में कंप्यूटर की मदद से धुनें बनायी जा रही हैं और रातों रात रुझान बदल रहे हैं, उसे लेकर विश्व विख्यात संगीतकार इलैयाराजा को अडिग विश्वास है कि संगीत भीतर से पैदा होता है और मशीनें उन्हें तैयार नहीं कर सकतीं। .

see more..

तिरुवनंतपुुुरम में भाजपा की जीत से महापौर पद को लेकर अटकलें तेज

15 Dec 2025 | 5:24 PM

तिरुवनंतपुरम, 15 दिसंबर (वार्ता) केरल के तिरुवनंतपुरम में नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अप्रत्याशित जीत के बाद नगर प्रशासन के नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गयी है।.

see more..

गंगा देवी हत्याकांड का खुलासा, पीआरडी जवान गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 5:06 PM

अल्मोड़ा, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने गंगा देवी हत्याकांड का खुलासा कर दिया और इस संबंध में एक प्रांतीय रक्षक दल के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जांच के आधार पर दावा किया कि हत्या लूट के इरादे से की गयी।.

see more..