Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:31 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


विदेश सेवा अताशे ने तीनों सेनाओं के दौरे के दौरान भारतीय नौसेना के अभियानों की जानकारी प्राप्त की

कोच्चि, 16 नवंबर (वार्ता) भारत से मान्यता प्राप्त 48 विदेश सेवा अताशे (एफएसए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय (एचक्यू आईडीएस) द्वारा आयोजित तीनों सेनाओं के दौरे के तहत दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) का तीन दिवसीय दौरा किया है।
भारत में मान्यता प्राप्त विदेश सेवा अताशे मित्र देशों के सैन्य अधिकारी हैं जो नयी दिल्ली स्थित अपने-अपने दूतावासों में तैनात हैं। उनकी मुख्य भूमिका अपने देश की सशस्त्र सेनाओं का प्रतिनिधित्व करना, भारत के साथ रक्षा संबंधों को बढ़ावा देना और सैन्य विकास पर रिपोर्ट देना है। यह रक्षा कूटनीति का एक हिस्सा है ।
इस दौरे के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों को भारतीय नौसेना के अभियानों, उन्नत प्रशिक्षण पद्धतियों और नौसेना की तैयारियों को आधार प्रदान करने वाले तकनीकी बुनियादी ढाँचे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वदेश निर्मित नौसेना अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना और नव-नियुक्त सर्वेक्षण पोत आईएनएस इक्षक पर 'समुद्र में एक दिन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ इन एफएसए ने कई नौसैनिक युद्धाभ्यास और उड़ान अभियानों का अवलोकन किया।
प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिणी नौसेना कमान के अंतर्गत कई व्यावसायिक प्रशिक्षण स्कूलों का भी दौरा किया। उन्होंने अत्याधुनिक सिमुलेटर और प्रशिक्षण सुविधाओं का अवलोकन कर कमान की परिचालन ज़िम्मेदारियों, प्रशिक्षण प्रणाली तंत्र और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस 13 से 15 नवंबर तक की यात्रा ने एफएसए को भारतीय नौसेना की क्षमताओं और इसके व्यापक प्रशिक्षण ढाँचे का बहुमूल्य प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया।
दौरे के दौरान बातचीत और विचार विमर्श से आपसी समझ को मज़बूत करने और सहयोग के अवसरों को बढ़ाने में मदद मिली, जिससे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री साझेदारी और मज़बूत हुयी है।
जितेन्द्र
वार्ता
More News

मंगलौर पुलिस ने मंदिर से चोरी का 12 घंटे में किया खुलासा

16 Dec 2025 | 3:09 PM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के पास मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंदिर में हुई चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासाा किया है। .

see more..

मणिपुर में हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त, उग्रवादी और ड्रग तस्कर गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 3:07 PM

इम्फाल, 16 दिसंबर (वार्ता) मणिपुर में प्रतिबंधित विद्रोही समूहों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत सोमवार को कई स्थानों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गये तथा प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय सदस्यों एवं एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया।.

see more..

हरिद्वार पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 3:00 PM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए लक्सर क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। .

see more..

रुड़की पुलिस ने किया फरार आरोपी को गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 2:56 PM

हरिद्वार 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में न्यायालय के आदेश पर गैर जमानती वारंट की तामील में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। .

see more..

अलग राज्य की मांग को लेकर कामातापुर संगठन द्वारा बुलाए गए 'रेल रोको' को सुरक्षा बलों ने नाकाम किया

16 Dec 2025 | 2:42 PM

सिलीगुड़ी, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तरी बंगाल और पड़ोसी असम के कुछ हिस्सों में कामातापुर राज्य मांग परिषद (केएसडीसी) द्वारा बुलाए गए प्रस्तावित अनिश्चितकालीन 'रेल रोको' (रेल नाकाबंदी) विरोध प्रदर्शन को सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक संयुक्त कार्रवाई में नाकाम कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन अलग कामातापुर राज्य, समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा और संविधान की आठवीं अनुसूची में उनकी भाषा को मान्यता देने की मांग को लेकर किया जा रहा था।.

see more..