Monday, Dec 15 2025 | Time 16:14 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मणिपुर में अफीम के खेत नष्ट किये गये, हथियार ज़ब्त

इंफाल, 16 नवंबर (वार्ता) मणिपुर के उखरूल ज़िले में पिछले पांच दिनों में सुरक्षा बलों ने सरकारी एजेंसियों के सहयोग से लगभग 436 एकड़ अफीम के बागानों को नष्ट करते हुए वहां बनी 51 झोपड़ियों को भी ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम ज़िले के पटसोई क्षेत्र के नगैरंगबाम और लोंगा कोइरेंग गाँवों से सटे इलाकों से हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। बरामद की गई वस्तुओं में सिंगल-बैरल राइफलें, मैगज़ीन वाली पिस्तौलें, ग्रेनेड, स्थानीय रूप से निर्मित पाइप बम, विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद, हाथ में पकड़े जाने वाले संचार उपकरण और हेलमेट व लोहे की प्लेटों वाली एक बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल थी।
सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्वी जिले में सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाकर कथित तौर पर जबरन वसूली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एक सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन जब्त किया । काकचिंग जिले में पुलिस ने पल्लेल माखा लेइकाई सातु रोड इलाके से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से साबुन की डिब्बियों में रखी हेरोइन , एक दोपहिया वाहन और एक मोबाइल फोन बरामद किया।
सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि अवैध गतिविधियों से निपटने और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
जितेन्द्र
वार्ता
More News

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मोकीम पार्टी से निष्कासित

15 Dec 2025 | 3:30 PM

भुवनेश्वर, 15 दिसंबर (वार्ता) ओडिशा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कटक-बाराबती विधायक मोहम्मद मोकीम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। .

see more..

सुवेंदु ने ममता सरकार की ओर से गठित युवा भारती क्रीड़ांगन जांच समिति के खिलाफ खटखटाया उच्च न्यायालय का दरवाजा

15 Dec 2025 | 3:22 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर पिछले शनिवार को लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान युवा भारती क्रीड़ांगन में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए राज्य सरकार की गठित समिति के अधिकार और क्षमता को चुनौती दी।.

see more..

ओडिशा में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक कॉलेजों के पीजी छात्रों के लिए स्टाइपेंड बढ़ाया गया

15 Dec 2025 | 3:00 PM

भुवनेश्वर, 15 दिसंबर (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को राज्य भर के सरकारी आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों के लिए स्टाइपेंड में भारी वृद्धि को मंजूरी दी है।.

see more..

तेलंगाना ग्राम पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के परिणाम घोषित

15 Dec 2025 | 2:44 PM

हैदराबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) तेलंगाना में राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने तीन चरणों के ग्राम पंचायत चुनावों के दूसरे चरण का परिणाम सोमवार को घोषित किया।.

see more..

प्रद्योत ने डॉ. साहा के रोमन लिपि का विरोध करने पर जतायी आपत्ति

15 Dec 2025 | 2:41 PM

अगरतला, 15 दिसंबर (वार्ता) त्रिपुरा सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी टिपरा मोथा के संस्थापक प्रद्योत किशोर देबबर्मन ने मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के कोकबोरोक (आदिवासी भाषा) के लिए रोमन लिपि का विरोध करने वाले हालिया बयान पर अपनी नाराज़गी जतायी है।.

see more..