Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:26 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पायरेसी नेटवर्क: तेलंगाना पुलिस ने इबोम्मा के प्रशासक रवि को किया गिरफ्तार

हैदराबाद, 16 नवंबर (वार्ता) हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने आईबोम्मा के संस्थापक इम्मादी रवि को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी यह देश के सबसे कुख्यात मूवी पायरेसी नेटवर्क को लेकर लंबे समय से चल रही जाँच के सिलसिले में हुयी है। फिल्मों को आधिकारिक रिलीज़ से पहले लीक करने के लिये जानी जाने वाली आईबोम्मा वेबसाइट ने फिल्म उद्योग को करोड़ों रुपयों का नुकसान पहुँचाया है। फिल्म निर्माताओं ने वेबसाइट के खिलाफ फिल्म रिलीज के दिन, साइट पर फिल्में अपलोड करने और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया था।
गौरतलब है कि रवि ने पहले कहा था कि अगर हो सके तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले। महीनों की निगरानी के बाद आखिरकार पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रवि के अलावा पायरेसी गिरोह के अन्य सभी प्रमुख सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
तेलंगाना के गृह विभाग के विशेष मुख्य सचिव सी. वी. आनंद ने इस बड़ी सफलता के लिए हैदराबाद साइबर क्राइम टीम की सराहना की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कविता और आयुक्त सज्जनार को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस टीम ने अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए महीनों तक अथक परिश्रम किया। उन्होंने इस गिरफ्तारी को एक लंबी तलाश का नतीजा बताया और पुलिस को खुली चुनौती देने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए अधिकारियों की प्रशंसा की। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पायरेसी नेटवर्क द्वारा इस्तेमाल किए गए अन्य लिंक और तरीकों का पता लगाने के लिए विस्तृत जाँच जारी है।
संतोष जितेन्द्र
वार्ता
More News

रेल मंत्रालय ने त्रिपुरा के बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने के सर्वेक्षण को दी मंजूरी

16 Dec 2025 | 1:40 PM

अगरतला, 16 दिसंबर (वार्ता) रेल मंत्रालय ने अगरतला के पास जिरानिया और बोधजंगनगर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली 14 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन के निर्माण के लिए स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी प्रदान की है, जिसकी अनुमानित लागत 42 लाख रुपये है।.

see more..

केरल में कोच्चि-मुजिरिस कला महोत्सव का शुभारंभ

16 Dec 2025 | 1:21 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल के कोच्चि में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कला महोत्सवों में से एक कोच्चि-मुज़िरिस द्विवार्षिक का छठा आयोजन सोमवार को जनता के लिए शुरू कर दिया गया.

see more..

केरल स्थानीय चुनावों में एसडीपीआई ने जीतीं 102 सीटें

16 Dec 2025 | 1:11 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित संबंधों को लेकर जांच के दायरे में रही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने केरल के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में पूरे राज्य में 102 सीटें जीती हैं।.

see more..
आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

16 Dec 2025 | 12:20 PM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के रुड़की रेलवे स्टेशन से सोमवार देर शाम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक अफगानिस्तान नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति पिछले चार वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलवार को बताया कि एक अफगान नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

see more..