Monday, Dec 15 2025 | Time 17:18 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मणिपुर में अफीम के बागान नष्ट, बड़े पैमाने पर हथियार जब्त

इंफाल, 16 नवंबर (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने सरकारी एजेंसियों के सहयोग से अफीम के लगभग 436 एकड़ बागानों को नष्ट कर दिया और खेती स्थलों पर बनीं 51 झोंपड़ियों को भी जला दिया।
मणिपुर के उखरूल जिले में 11 से 15 नवंबर तक बड़े पैमाने पर अफीम की खेती को समाप्त करने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में सोमदल, लामलाई चिंगफेई और लिटन जैसे पहाड़ी इलाकों को शामिल किया गया।
सुरक्षा बलों ने एक अलग अभियान में इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नगैरंगबाम और लोंगा कोइरेंग गांवों से सटे इलाकों से हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।
बरामद की गई वस्तुओं में सिंगल-बैरल राइफलें, मैगजीन वाली पिस्तौलें, ग्रेनेड, स्थानीय स्तर पर निर्मित पाइप बम, विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद, हाथ में पकड़े जाने वाले संचार उपकरण और हेलमेट व लोहे की प्लेटों वाली एक बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल थी।
इस बीच इम्फाल पूर्वी जिले में सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाकर जबरन वसूली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और गिरफ्तारी के दौरान एक सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन जब्त किया गया।
पुलिस ने काकचिंग जिले में पल्लेल माखा लेइकाई सातु रोड इलाके से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और संदिग्ध के पास से साबुन की डिब्बियों में रखी हेरोइन नंबर 4, एक दोपहिया वाहन और एक मोबाइल फोन बरामद किया।
सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि अवैध गतिविधियों से निपटने और राज्यभर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अभियान जारी रहेंगे।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

भारतीय संस्कृति, आध्यात्म, जीवन-दर्शन को गहराई से समझने का मिला अवसर : अस्लोव

15 Dec 2025 | 4:49 PM

ऋषिकेश, 15 दिसम्बर (वार्ता) भारत की यात्रा पर आये रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मिखाइल अस्लोव ने कहा कि उनकी इस यात्रा में भारतीय संस्कृति, आध्यात्म, जीवन-दर्शन को गहराई से समझने का अवसर मिला है।.

see more..

हल्द्वानी तहसील में बड़ा खुलासा, पांच साल में बने 89 जाति एवं निवास प्रमाण पत्र निरस्त

15 Dec 2025 | 4:38 PM

हल्द्वानी, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों के दौरान बनाए गए जाति और स्थायी निवास प्रमाण पत्रों की गहन जांच के दौरान अब तक 89 प्रमाण पत्र अपूर्ण और संदिग्ध पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में निवास प्रमाण पत्रों के साथ-साथ जाति प्रमाण पत्र भी शामिल हैं।.

see more..

आगामी अर्ध कुम्भ की सफलता के लिए धामी ने की दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

15 Dec 2025 | 4:27 PM

हरिद्वार, 15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के साथ ही आगामी अर्धकुंभ मेले को दिव्य, भव्य ढंग से आयोजित करने की कामना की। .

see more..

लंबित ऋण प्रकरणों पर तेजी लाएं बैंकर्स: सीडीओ

15 Dec 2025 | 4:24 PM

पौड़ी, 15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तराखंड में पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बैंक शाखा प्रबंधकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और जिन आवेदकों के दस्तावेज अपूर्ण हैं, उनसे आवश्यक दस्तावेज शीघ्र प्राप्त कर प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। .

see more..

बंगाल में एसआईआर के अंतर्गत 10 सीमावर्ती जिलों में एक तिहाई से अधिक मतदाता हुए चिह्नित

15 Dec 2025 | 3:45 PM

कोलकाता, 15 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के 23 जिलों में से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे हुए 10 जिले मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में एक तिहाई से अधिक मतदाताओं का नाम हटाने के लिए प्रस्तावित हैं।.

see more..