Tuesday, Dec 16 2025 | Time 13:56 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


प्रेस लोकतंत्र को जीवित रखता है: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर स्टालिन

चेन्नई, 16 नवंबर (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया जगत को बधाई दी और उन सभी पत्रकारों की सराहना की जो केंद्र सरकार की निरंकुशता के आगे झुकने से इनकार करते हैं और साहस के साथ उसकी विफलताओं, भ्रष्टाचार और छल-कपट को उजागर करते रहते हैं।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "किसी भी लोकतंत्र में, सत्ताधारियों द्वारा संस्थाओं को झुकाया या उन पर कब्ज़ा किया जा सकता है, लेकिन प्रेस को लोकतंत्र को जीवित रखने वाली शक्ति बने रहना चाहिए।"
श्री स्टालिन ने लिखा, "राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर, मैं उन सभी पत्रकारों की सराहना करता हूं जो केंद्र सरकार की निरंकुशता के आगे झुकने से इनकार करते हैं और साहस के साथ उसकी विफलताओं, भ्रष्टाचार और छल-कपट को उजागर करते रहते हैं।"
प्रदीप, मधुकांत
वार्ता
More News

केरल में कोच्चि-मुजिरिस कला महोत्सव का शुभारंभ

16 Dec 2025 | 1:21 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल के कोच्चि में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कला महोत्सवों में से एक कोच्चि-मुज़िरिस द्विवार्षिक का छठा आयोजन सोमवार को जनता के लिए शुरू कर दिया गया.

see more..

केरल स्थानीय चुनावों में एसडीपीआई ने जीतीं 102 सीटें

16 Dec 2025 | 1:11 PM

कोच्चि, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित संबंधों को लेकर जांच के दायरे में रही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने केरल के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में पूरे राज्य में 102 सीटें जीती हैं।.

see more..
आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

आरपीएफ ने रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा एक अफगान नागरिक को

16 Dec 2025 | 12:20 PM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के रुड़की रेलवे स्टेशन से सोमवार देर शाम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक अफगानिस्तान नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति पिछले चार वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मंगलवार को बताया कि एक अफगान नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

see more..

मंगलौर में झूठी सूचना देना पड़ा भारी, 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

16 Dec 2025 | 11:13 AM

हरिद्वार, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में सोमवार देर रात 112 आपातकालीन सेवा पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पत्नी द्वारा सीनियर सिटीजन मां को ज़हर देने की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने त्वरित जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।.

see more..

केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में निर्वाचित प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेंगे

16 Dec 2025 | 10:32 AM

तिरुवनंतपुरम, 16 दिसंबर (वार्ता) केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में चुने गए प्रतिनिधि 21 दिसंबर को शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।.

see more..