Monday, Dec 15 2025 | Time 09:51 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


दिव्यांगजन हमारी प्रेरणाशक्ति, सरकार निरंतर कर रही प्रभावी पहलें: राजकुमार पोरी

पौड़ी, 03 दिसम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय पौड़ी में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनकी क्षमताएँ किसी भी प्रकार से कमतर नहीं आँकी जानी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक पोरी सहित अन्य अतिथियों ने दक्ष दिव्यांगजनों को सम्मानित किया।
समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों और स्वरोजगारियों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु चयनित दो दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों और तीन दक्ष दिव्यांग स्वरोजगारियों को आठ-आठ हजार रुपये की धनराशि, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जबकि 10 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण दिए गए और नौ दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये। दक्ष दिव्यांग कर्मचारी और स्वरोजगारियों ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सम्मान को लेकर इस पहल की सराहना करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया।
विधायक पोरी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास, प्रशिक्षण, रोजगार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित जो योजनाएँ चलायी जा रही हैं, वे न केवल उनकी प्रतिभा और दक्षता को आगे बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर भी अग्रसर कर रही हैं।
सिविल जज (सीनियर डिवीजन)सचिव/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम ने बताया कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांगजनों को पेंशन प्रकरण, आय एवं दिव्यांग प्रमाणपत्र, आवश्यक दिव्यांग उपकरण, क्षतिपूर्ति दावे, सरकारी योजनाओं में सहायता पात्रता, बैंक-बीमा मामलों, घरेलू व सामाजिक विवादों तथा अन्य विधिक प्रक्रियाओं से संबंधित सभी सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती हैं। इसके अतिरिक्त पात्र दिव्यांगजन को निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने, आवेदन पत्र तैयार कराने, विधिक परामर्श, अधिकारों से संबंधित जागरूकता एवं आवश्यक दस्तावेजों के संकलन में भी सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

तेलंगाना ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी

14 Dec 2025 | 10:32 PM

हैदराबाद, 14 दिसंबर (वार्ता) तेलंगाना में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए रविवार को हुए चुनाव की मतगणना जारी है। .

see more..

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शमानुर शिवशंकरप्पा का 94 साल की उम्र में निधन

14 Dec 2025 | 10:29 PM

दावणगेरे, 14 दिसंबर (वार्ता) कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दावणगेरे दक्षिण के विधायक डॉ. शमानुर शिवशंकरप्पा का रविवार शाम निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। .

see more..

केरल: सबरीमाला सोने की चोरी मामले में रमेश चेन्निथला ने एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराया

14 Dec 2025 | 10:20 PM

तिरुवनंतपुरम, 14 दिसंबर (वार्ता) केरल के पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने रविवार को कहा कि उन्होंने सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर में कथित सोने की चोरी की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) के साथ अपने पास मौजूद सभी जानकारी साझा करके पूरा सहयोग किया है।.

see more..

आंध्र प्रदेश फल उत्पादन में देश का शीर्ष राज्य: आरबीआई रिपोर्ट

14 Dec 2025 | 10:14 PM

विजयवाडा, 14 दिसंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश फल उत्पादन में देश का नंबर एक राज्य बनकर उभरा है।.

see more..

ओडिशा लगातार तीन साल एफआईवीअी बीच प्रो टूर की मेजबानी करेगा

14 Dec 2025 | 9:05 PM

भुवनेश्वर, 14 दिसंबर (वार्ता) ओडिशा लगातार तीन साल तक फेडरेशन इंटरनेशनेल डी वॉलीबॉल (एफआईवीबी) बीच प्रो टूर की मेजबानी करेगा .

see more..