Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:51 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


धामी ने विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांग छात्रों को किया सम्मानित

देहरादून, 04 दिसंबर (वार्ता) विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांग विद्यार्थियों की प्रतिभा और संघर्ष को सम्मानित करते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामनगर के संस्था यूएसआर हिंदू समिति से जुड़े तीन दिव्यांग छात्रों, दिशु मठपाल, जितेंद्र पटवाल और भारती सैनी, को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र और पुरस्कृत राशि प्रदान की।
समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन किसी प्रकार से कमजोर नहीं हैं बल्कि वे असाधारण इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। सरकार का उद्देश्य उन्हें शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी के हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ये युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए उम्मीद की मिसाल भी।
इस दौरान यूएसआर हिंदू समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था निरंतर दिव्यांग बच्चों के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में छात्रों के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशियां साफ नजर आईं।
सं.अभय
वार्ता
More News

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने नये लोक सेवा भवन की आधारशिला रखी

12 Jan 2026 | 11:05 PM

भुवनेश्वर, 12 जनवरी (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 71.13 एकड़ भूमि पर 3,623 करोड़ रुपये की लागत से सोमवार को नये लोक सेवा भवन के निर्माण की आधारशिला रखी है।.

see more..

'अन्नाद्रमुक सरकार में हिस्सेदारी पर दबाव नहीं, मुरुगन मंदिर जा सकते हैं मोदी'

12 Jan 2026 | 10:56 PM

चेन्नई, 12 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी तमिलनाडु में राजग की अगुवाई वाली अन्नाद्रमुक से तीन कैबिनेट पदों के लिए सत्ता में साझेदारी का दबाव नहीं बना रही है। राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पार्टी का एकमात्र एजेंडा सत्तारूढ़ डीएमके को सत्ता से हटाना है।.

see more..

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए, दोनों मरीज गंभीर देखभाल में

12 Jan 2026 | 10:53 PM

कोलकाता, 12 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।.

see more..

एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य की ड्रीम परियोजना: भट्टी विक्रमार्क

12 Jan 2026 | 10:12 PM

हैदराबाद, 12 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने सोमवार को कहा कि राज्य में विकसित किए जा रहे एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य सरकार की ड्रीम परियोजना हैं तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किये जा रहे ये विद्यालय आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर रोल मॉडल और गेम-चेंजर साबित होंगे।.

see more..

त्रिपुरा में बस दुर्घटना में 18 घायल

12 Jan 2026 | 10:04 PM

अगरतला, 12 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा के धलाई जिले के कमलपुर क्षेत्र में सोमवार को बस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हो गये। .

see more..