Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:00 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पौड़ी पुलिस की तत्परता व कुशल कार्य़शैली से दो गुमशदाओं की सकुशल हुई घर वापसी

पौड़ी 05 दिसम्बर (वार्ता) उत्तराखंड में पौड़ी पुलिस की तत्परता एवं कुशल कार्य़शैली से दो गुमशदाओं की सकुशल हुई घर वापसी हुयी है।
पौड़ी पुलिस मुख्याल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 04 दिसंबर को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गश्त पर तैनात पुलिस टीम को एक लगभग 20 वर्षीय युवती अकेले एवं लावारिस अवस्था में घूमते हुए दिखाई दी। युवती की सुरक्षा एवं संरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा उसे थाना लक्ष्मणझूला लाया गया। थाना स्तर पर जानकारी के दौरान युवती ने अपना नाम राजकुमारी एवं निवासी-विदिशा, मध्य प्रदेश होना बताया।
युवती के भावनात्मक स्थिरता एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल परिजनों का पता लगाने हेतु प्रयास प्रारम्भ किए गए।अथक प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने युवती के परिजनों से संपर्क स्थापित किया। बातचीत में परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री 02 दिसंबर से घर से लापता थी तथा गुमशुदगी की रिपोर्ट मध्य प्रदेश में दर्ज कराई गई थी।
परिजनों को युवती की कुशलता की जानकारी देने के साथ ही उसे लेने हेतु थाना लक्ष्मणझूला आने का आग्रह किया गया। आज थाना लक्ष्मणझूला में विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त युवती को उसके पिता गंगाराम के सकुशल सुपुर्द किया गया। युवती की सुरक्षित वापसी पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की गई।
विज्ञप्ति के अनुसार इसी क्रम में 03 दिसंबर को रात्रि जांच के दौरान कोटद्वार क्षेत्र में पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में मिला। सुरक्षा की दृष्टि से युवक को रेस्क्यू कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, कोटद्वार लाया गया। युवक से जानकारी करने पर युवक ने अपना नाम मोहम्मद सैफ उर्फ भोलू निवासी—बहराइच, उत्तर प्रदेश बताया।
युवक की पहचान सुनिश्चित करने एवं परिजनों का पता लगाने हेतु उसका फोटो व संबंधित जानकारी को सोशल मीडिया एवं व्हाट्सऐप ग्रुपों पर शेयर की गई तथा बहराइच पुलिस से संपर्क स्थापित किया गया। जिसमें ज्ञात हुआ कि युवक के भाई द्वारा थाना दरगाह शरीफ, बहराइच में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है और युवक का परिवार उसकी तलाश कर रहा है। जिसके पश्छात युवक के परिजनों को एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार बुलाया गया। जहां काउंसलिंग एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने नये लोक सेवा भवन की आधारशिला रखी

12 Jan 2026 | 11:05 PM

भुवनेश्वर, 12 जनवरी (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 71.13 एकड़ भूमि पर 3,623 करोड़ रुपये की लागत से सोमवार को नये लोक सेवा भवन के निर्माण की आधारशिला रखी है।.

see more..

'अन्नाद्रमुक सरकार में हिस्सेदारी पर दबाव नहीं, मुरुगन मंदिर जा सकते हैं मोदी'

12 Jan 2026 | 10:56 PM

चेन्नई, 12 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी तमिलनाडु में राजग की अगुवाई वाली अन्नाद्रमुक से तीन कैबिनेट पदों के लिए सत्ता में साझेदारी का दबाव नहीं बना रही है। राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पार्टी का एकमात्र एजेंडा सत्तारूढ़ डीएमके को सत्ता से हटाना है।.

see more..

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए, दोनों मरीज गंभीर देखभाल में

12 Jan 2026 | 10:53 PM

कोलकाता, 12 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।.

see more..

एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य की ड्रीम परियोजना: भट्टी विक्रमार्क

12 Jan 2026 | 10:12 PM

हैदराबाद, 12 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने सोमवार को कहा कि राज्य में विकसित किए जा रहे एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य सरकार की ड्रीम परियोजना हैं तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किये जा रहे ये विद्यालय आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर रोल मॉडल और गेम-चेंजर साबित होंगे।.

see more..

त्रिपुरा में बस दुर्घटना में 18 घायल

12 Jan 2026 | 10:04 PM

अगरतला, 12 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा के धलाई जिले के कमलपुर क्षेत्र में सोमवार को बस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हो गये। .

see more..