Monday, Jul 20 2026 | Time 03:00 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मंदिर दीप प्रज्वलन विवाद में तमिलनाडु को राहत, अदालती सुनवाई स्थगित

चेन्नई,05 दिसम्बर(वार्ता) तमिलनाडु में सूफी तीर्थस्थल सिकंदरा दरगाह के निकट सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप प्रज्वलन विवाद के मामले में राज्य सरकार को अगले मंगलवार तक राहत मिल गई है।
मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के समक्ष दो अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई अगले सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है। मदुरै कलेक्टर केजे प्रवीण कुमार और पुलिस आयुक्त जे लोगनाथन पर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के लिए अवमानना कार्यवाही चल रही है। न्यायमूर्ति जी.आर. स्वामीनाथन ने गत एक दिसंबर को राम रविकुमार की ओर से पेश याचिका पर अपने फैसले में मंदिर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 03 दिसंबर (बुधवार) को पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की व्यवस्था करें, जिसे ब्रिटिश युग का सर्वेक्षण चिह्न भी कहा जाता है।
इससे पहले न्यायाधीश ने 14वीं शताब्दी की दरगाह के आसपास के क्षेत्र में स्थित पत्थर के स्तंभ का दौरा किया था। तीन दिसंबर को, उच्ची पिल्लयार (विनयगा) मंदिर के स्तंभ पर दीप जलाया गया था और हिंदू कार्यकर्ताओं को पहाड़ी की चोटी पर जाने से रोका गया था और इस झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जब याचिकाकर्ता ने अवमानना याचिका दायर की, तो न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता को 10 अन्य लोगों के साथ दीप जलाने की अनुमति दी और सीआईएसएफ को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया।
इससे पहले न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन और न्यायमूर्ति केके रामकृष्णन की पीठ ने, जिसने एक दिसंबर के आदेश के खिलाफ मंदिर के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) की याचिका पर सुनवाई की थी, मामले की सुनवाई अगले शुक्रवार, 12 दिसंबर के लिए स्थगित कर दी।
सैनी अशोक
वार्ता
More News

विजय ने तमिलनाडु के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई

19 Jul 2026 | 11:17 PM

चेन्नई, 19 जुलाई (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने रविवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सम्मान प्राप्त करने वाली तमिल 10 फिल्मी हस्तियों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को तमिल फिल्म उद्योग और राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।.

see more..

शाह ने हावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े दही संयंत्र की आधारशिला रखी।

19 Jul 2026 | 11:03 PM

कोलकाता, 19 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को हावड़ा में 'अमूल बंगाल डेयरी परियोजा ' की आधारशिला रखी। सात सौ करोड़ रुपये की लागत वाला यह एकीकृत डेयरी केंद्र दुनिया का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र बनने जा रहा है।.

see more..

शाह ने बंगाल में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, एसटीएफ को और मज़बूत करने, घुसपैठ रोकने के कड़े उपाय के निर्देश दिये

19 Jul 2026 | 10:43 PM

कोलकाता, 19 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। .

see more..

भूस्खलन के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा दूसरे दिन भी रही बाधित, धारचूला में फंसा चौथा दल

19 Jul 2026 | 10:23 PM

पिथौरागढ़, 18 जुलाई (वार्ता) कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते उत्तराखंड के लिपूलेख दर्रे से होकर गुजरने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लग गया है और रविवार को दूसरे दिन भी यात्रा बाधित रही।.

see more..

पश्चिम बंगाल 'भारत टैक्सी' कोऑपरेटिव नेटवर्क से जुड़ेगा: शाह

19 Jul 2026 | 10:09 PM

कोलकाता, 19 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को ऐलान किया कि केंद्र की कोऑपरेटिव-आधारित 'भारत टैक्सी' पहल पश्चिम बंगाल में शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य टैक्सी चालकों को सिर्फ कमीशन देने वाले की बजाय गाड़ी का मालिक और प्लेटफॉर्म में हिस्सेदार बनाना है।.

see more..