Monday, Sep 7 2026 | Time 14:23 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


इंडिगो संकट से कोलकाता एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

कोलकाता, 05 दिसंबर (वार्ता) देश भर में इंडिगो की ओर से बड़े पैमाने पर उड़ाने रद्द किये जाने की वजह से कोलकाता में भी उड़ान सेवाओं पर भारी असर पड़ा है।
गौरतलब है कि इंडिगो सेवा के जिम्मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगभग 66 प्रतिशत ट्रैफिक है और यह बड़ी संख्या में अपनी उड़ानें रद्द कर रही है। इसके अलावा इंडिगो की कई उड़ानों में देरी की वजह से भी शहर के सबसे व्यस्त टर्मिनल पर अफरातफरी मची हुई है।
इंडिगो ने 3 से 5 दिसंबर (दोपहर 2 बजे तक) के बीच अकेले कोलकाता में 92 उड़ानों को रद्द कर दिया। आने और जाने वाली दोनों उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को एयरलाइन से बहुत कम जानकारी मिलने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा।
इसी अवधि के दौरान लगभग 320 उड़ानें या तो कोलकाता में देर से उतरीं या तय समय से पीछे चलीं, जिससे एयरपोर्ट के अंदर भीड़ और बढ़ गई।
शुक्रवार को 8 आने वाली और 18 जाने वाली उड़ानें रद्द होने और 13 आने वाली और 13 जाने वाली उड़ानों में देरी होने से नई दिक्कतें आईं।
हवाईअड्डा के अधिकारियों का कहना है कि यह संकट कई कारणों से पैदा हुआ, जिसमें पायलटों और क्रू की भारी कमी, सख्त फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों का अचानक लागू होना, सर्दियों का घना कोहरा और शेड्यूलिंग में गड़बड़ी शामिल है। इन सभी वजहों से इंडिगो का कोलकाता परिचालन पर भी बुरा असर पड़ा है।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

विजय ने भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था को लेकर द्रमुक पर साधा निशाना

07 Sep 2026 | 2:09 PM

चेन्नई, 07 सितंबर (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा में द्रविड़ मुनेत्र कषगम पर भ्रष्टाचार, शराब में अनियमितता और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तीखा हमला बोला। .

see more..

त्रिपुरा बना सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज वाला देश का एकमात्र राज्य : डॉ साहा

07 Sep 2026 | 2:08 PM

अगरतला, 07 सितंबर (वार्ता) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) और राज्य की मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (सीएम-जेएवाई) के संयुक्त क्रियान्वयन से त्रिपुरा देश का ऐसा एकमात्र राज्य बन गया है, जहां पूरी आबादी को सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है।.

see more..

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार टला, मंत्री बनने की उम्मीद लगाये नेता निराश

07 Sep 2026 | 2:00 PM

बेंगलुरु, 07 सितंबर (वार्ता) कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर फिलहाल रोक लग जाने से मंत्री पद पाने की आस लगाये कांग्रेस विधायकों को झटका लगा है और अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है।.

see more..

फर्जी पासपोर्ट और प्रमाणपत्र मामले में आचार्य बालकृष्ण को सीबीआई न्यायालय ने किया दोषमुक्त

07 Sep 2026 | 1:44 PM

देहरादून 07 सितम्बर (वार्ता) पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और योग गुरु बाबा रामदेव के सबसे भरोसेमंद आचार्य बालकृष्ण को उत्तराखंड के देहरादून स्थित केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष न्यायालय ने फर्जी प्रमाणपत्र और पासपोर्ट मामले में दोषमुक्त करार दिया है।.

see more..

बिना मान्यता के चल रही एकेडमी, बीआर मॉडर्न स्कूल को नोटिस

07 Sep 2026 | 12:50 PM

पौड़ी, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिला में विद्यालयों की व्यवस्थाओं और आरटीई के तहत प्रवेशित विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति की जांच के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) के निर्देशन में सोमवार को बीआर मॉडर्न स्कूल के स्थलीय सत्यापन के दौरान करीब एक किलोमीटर दूर महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमी बिना पृथक मान्यता के संचालित होती मिली। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीआर मॉडर्न स्कूल को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिया है।.

see more..