Saturday, Sep 5 2026 | Time 16:24 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कुर्सियांग के सितोंग में एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

सिलीगुड़ी, 08 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग जिले के सितोंग में रविवार रात एक कार के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उस की जान बच गयी। सोमवार तड़के स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कार को खाई में देखा, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। सूत्रों के अनुसार, हिमालयी इलाके में हुई इस दुर्घटना के बारे में लोगों को देर से जानकारी मिली। पीड़ित रात में कुर्सियांग से सितोंग लौट रहे थे।
घायल चालक को सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान बिगेन भुजेल, रूपेन खवास और रमेश गुरुंग के रूप में हुई है, जो सभी पहाड़ी पर्यटन स्थल सितोंग के निवासी थे। भुजेल भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के निर्वाचित पंचायत सदस्य थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना का कारण चालक का बयान दर्ज करने के बाद पता चलेगा।
सैनी, मधुकांत
वार्ता
More News

उत्तराखंड के हल्द्वानी में खरगे की रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' मामले को लेकर बेंगलुरु में प्राथमिकी दर्ज

05 Sep 2026 | 3:45 PM

बेंगलुरु, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद रैली स्थल को कथित तौर पर शुद्ध करने का राजनीतिक विवाद अब कर्नाटक तक पहुँच गया और बेंगलुरु पुलिस ने उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं और अन्य लोगों के खिलाफ 'शून्य प्राथमिकी' दर्ज की है। .

see more..

हरिद्वार के जिला पंचायत अध्यक्ष की अयोग्यता के मामले में एकलपीठ का आदेश रद्द, नए सिरे से सुनवाई के निर्देश

05 Sep 2026 | 3:27 PM

नैनीताल, 05 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से जुड़े अयोग्यता विवाद में एकलपीठ के आदेश को रद्द करते हुए नए सिरे से सुनवाई के निर्देश दिए हैं।.

see more..

समग्र शिक्षा में कार्यरत बीआरपी और सीआरपी कार्मिकों को दो माह से वेतन नहीं, समर्थन में आया जन संघर्ष मोर्चा

05 Sep 2026 | 3:26 PM

देहरादून/विकासनगर 05 सितम्बर (वार्ता) उत्तराखंड में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक रिसोर्स और सेंटर रिसोर्स पर्सन (बीआरपी, सीआरपी) को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल सका है। जिस कारण उनके सम्मुख जीवनयापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। अब राज्य के बहुचर्चित जन संघर्ष मोर्चा ने इन कार्मिकों की समस्या के निराकरण का बीड़ा उठाया है।.

see more..

ओडिशा ने 1.25 लाख छात्रों को एआई, डिजिटल साक्षरता और उद्यम कौशल का प्रशिक्षण देने के लिए एमओयू पर किये हस्ताक्षर

05 Sep 2026 | 3:19 PM

भुवनेश्वर, 05 सितंबर (वार्ता) ओडिशा में कला, विज्ञान और वाणिज्य विषयों की पढ़ाई कर रहे 1.25 लाख से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा विभाग की नयी पहलों के तहत कृत्रिम बुद्धिमता (एआई), डिजिटल साक्षरता, उद्यमिता डिजाइन सोच और परियोजना आधारित शिक्षण में कौशल-आधारित प्रशिक्षण दिया जायेगा।.

see more..

मुख्यमंत्री माझी ने मजबूत और आत्मनिर्भर ओडिशा बनाने का किया आह्वान

05 Sep 2026 | 3:11 PM

भुवनेश्वर, 05 सितंबर (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य को मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षकों, छात्रों, पूर्व छात्रों और आम जनता से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है।.

see more..