Wednesday, Aug 19 2026 | Time 17:44 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


निलंबित तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के बाद सुरक्षा मांगी

कोलकाता, 08 दिसंबर (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नयी बाबरी मस्जिद बनाने की अपनी प्रस्तावित परियोजना के मद्देनजर जानलेवा हमले की आशंका जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से अपने लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
श्री कबीर ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "तत्काल उपाय के तौर पर मैं कल से अपने लिए आठ निजी सुरक्षाकर्मी नियुक्त करूंगा क्योंकि 06 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने के बाद मुझे राज्य के बाहर से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। धमकी भरे फोन आने के बाद मैंने सुरक्षा मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र को भी मेल किया है।" उन्होंने कहा कि वह 16 दिसंबर को बेंगलुरु जाएंगे और उसके बाद नोएडा जाएंगे।
उन्होंने कहा, "हालांकि राज्य सरकार ने अभी तक अपने सुरक्षाकर्मियों को नहीं हटाया है, लेकिन मुझे पश्चिम बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं है क्योंकि सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस बाबरी मस्जिद के लिए फंडिंग का आरोप भारतीय जनता परर्टी (भाजपा) पर लगा रही है।" उन्होंने कहा कि वह अपनी सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मी सुनिश्चित करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय जा सकते हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे जान से मारने की धमकी भरे फोन राज्य के बाहर से आ रहे हैं, बंगाल से नहीं।"
इस बीच यू-टर्न लेते हुए, कबीर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के अनुरोध के बाद अपनी भरतपुर विधानसभा सीट बनाए रखने का फैसला किया है।
सऊदी अरब के दो मौलवियों की मौजूदगी में रेजिनगर से रिमोट कंट्रोल के जरिए शिलान्यास करने के बाद श्री कबीर उस जगह गए जहां फरवरी से बाबरी मस्जिद बननी है, जबकि उनके सैकड़ों समर्थक ईंटें, लोहे की छड़ें और रेत की बोरियां लेकर इकट्ठा हुए और उन्हें एक सीमांकित धान के खेत में ढेर कर दिया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि फरवरी की शुरुआत में एक लाख हाफिज द्वारा सामूहिक पवित्र कुरान पाठ का आयोजन किया जाएगा।
इस बीच बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए दान के माध्यम से फंड आ रहा है। रविवार शाम छह बजे से शुरू हुई पैसे की गिनती जारी है। अब तक दो करोड़ रुपये से अधिक की गिनती हो चुकी है और 10 से अधिक लोग दान किए गए फंड की गिनती कर रहे हैं। लगातार काम करने से एक पैसे गिनने वाली मशीन खराब हो गयी है।
अशोक
वार्ता
More News

सिद्वारमैया का पहली सीएलपी बैठक में शामिल नहीं होना कांग्रेस के भीतर पनप रही नाराजगी को उजागर करता है

19 Aug 2026 | 4:57 PM

बेंगलुरु, 19 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्वारमैया का मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की पहली बैठक में शामिल नहीं होना और हाल ही में हुए मंत्रिपरिषद विस्तार में जगह न मिलने से नाराज़ कई वरिष्ठ विधायकों का बैठक का बहिष्कार करना, सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर पनप रही नाराज़गी को उजागर करता है।.

see more..

तमिलनाडु में एल्युमीनियम कंडक्टरों की खरीद के मामले में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी

19 Aug 2026 | 4:52 PM

चेन्नई, 19 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) के अधिकारियों ने बुधवार को पिछली द्रमुक सरकार के दौरान बिजली बोर्ड द्वारा एल्युमीनियम कंडक्टरों की खरीद में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में राज्य के 51 स्थानों पर तलाशी ली।.

see more..

एमएमडीआर संशोधन कानून से ओडिशा को होगा भारी नुकसान: पटनायक

19 Aug 2026 | 4:43 PM

भुवनेश्वर, 19 अगस्त (वार्ता) बीजू जनता दल (बीजद ) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को 'खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) कानून ' में हाल ही में हुए संशोधन का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि इससे ओडिशा और लोगों को भारी नुकसान होगा।.

see more..

मणिपुर में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाये कलाकार: खेमचंद

19 Aug 2026 | 4:03 PM

इम्फाल, 19 अगस्त (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को बाबूपाड़ा स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्य के कई प्रसिद्ध कलाकारों से मुलाकात की। .

see more..

सिक्किम सरकार ने एआई-आधारित ऑनलाइन पर्यटक परमिट प्रणाली शुरू करने की घोषणा की

19 Aug 2026 | 3:44 PM

सिलीगुड़ी, 19 अगस्त (वार्ता) सिक्किम सरकार ने राज्य में पर्यटन प्रक्रिया को सुगम बनाने, राजस्व बढ़ाने और स्थानीय हितधारकों को अधिक लाभ सुनिश्चित करने के मकसद से 'एकीकृत ऑनलाइन परमिट प्रणाली' शुरू करने का ऐलान किया है। .

see more..