Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:29 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


नैनीताल जिला पंचायत चुनाव हिंसा मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी करेगी

नैनीताल, 10 नवंबर (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में हिंसा के मामले उच्च न्यायालय अपराध शाखा अपराध जांच विभाग (सीबीसीआईडी) की जांच से संतुष्ट नहीं है और अदालत ने इस प्रकरण को विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपने का निर्णय लिया है। अदालत ने कहा कि एसआईटी जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में होगी।
मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई। उच्च न्यायालय ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दायर की है। आज पांच जिला पंचायत सदस्य खंडपीठ के समक्ष पेश हुए। साथ ही सीबीसीआईडी की ओर से अभी तक की जांच रिपोर्ट खंडपीठ को सौंपी गई। अदालत जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नजर नहीं आयी।
इसके साथ ही अदालत ने पांचों जिला पंचायत सदस्यों से हिंसा के मामले में सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि उनका अपहरण नहीं हुआ था। वह अपनी मर्जी से गये थे। उन्होंने स्वेच्छा से मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
अदालत ने जांच की प्रगति में असंतोष जाहिर किया और जांच के तरीके पर सवाल उठाए। आखिरकार मुख्य न्यायाधीश ने अदालत में कहा कि इस मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में एसआईटी करेगी।
अदालत ने इस संदर्भ में हालांकि कोई आदेश पारित नहीं किया। अदालत ने कहा कि चेम्बर में आदेश पारित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विगत 14 अगस्त को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में मतदान के दौरान नैनीताल में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में जबरदस्त झड़प हो गई थी। इस दौरान आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर अपने साथ ले गए। कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर उच्च न्यायालय ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दायर कर ली। कुछ समय बाद सरकार ने इस प्रकरण को जांच के लिए सीबीसीआईडी को सौंप दिया था।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

तेलंगाना में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग

13 Jan 2026 | 2:36 PM

हैदराबाद, 13 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के राजेंद्रनगर मंडल के बुडवेल इलाके में मंगलवार को एक प्लास्टिक रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।.

see more..

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के दस मछुआरों को गिरफ्तार किया

13 Jan 2026 | 2:36 PM

चेन्नई, 13 जनवरी (वार्ता) श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मंगलवार सुबह समुद्र में मछली पकड़ते समय तमिलनाडु के 10 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया । मत्स्य पालन विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।.

see more..

कैंची धाम बाईपास जाम से मिलेगी राहत, मानसखंड परियोजना के तहत अक्टूबर तक पूरा होगा निर्माण

13 Jan 2026 | 2:34 PM

नैनीताल, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मानसखंड परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गति तेज हो रही है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध कैंची धाम के लिए बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। .

see more..

करूर भगदड़ मामले में सीबीआई की पूछताछ के बाद विजय चेन्नई के लिए रवाना

13 Jan 2026 | 2:03 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) टीवीके प्रमुख और तमिल फिल्म अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के बाद मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से वापस जाते समय अभिनेता ने अपनी उपस्थिति को गुप्त रखा और मीडिया से बात करने से परहेज किया।.

see more..

सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा

13 Jan 2026 | 1:57 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (वार्ता) केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।.

see more..