Tuesday, Jan 13 2026 | Time 13:57 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


वनों को आग से बचाने के लिए प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रावत के सुझावों पर अमल करे सरकार: हाईकोर्ट

नैनीताल, 10 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने जंगलों को आग से बचाने के लिए प्रसिद्ध पर्यावरणविद् अजय रावत के सुझावों पर अमल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वन महकमे के सचिव को एक सप्ताह में अदालत में पेश होने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने आज उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी) की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।
अदालत के अनुरोध पर पर्यावरणविद् श्री रावत बुधवार को अदालत में पेश हुए। उन्होंने कहा कि वन महकमा जंगलों के मामले में लोगों के साथ ब्रितानी हुकूमत जैसा व्यवहार करता आ रहा है। ग्रामीणों को जंगलों से दूर किया जा रहा है। उनके हकहुकूक छीने जा रहे हैं।
आम लोगों को जंगलों से जोड़े बिना जंगलों को बचाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग को अपने रवैए में बदलाव लाना होगा।
उन्होंने कहा कि जंगलों को बचाने के लिए पहले वन रेंजर और प्रभागीय वनाधिकारी जंगलों में भ्रमण करते थे। इनके ठहरने के लिए प्रदेश में 300 डाक बंगला (विश्राम गृह) बनाये गये हैं। वे आज भी खाली पड़े हुए हैं। वह सैरगाह बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वनाधिकारियों को जंगलों का रुख करना होगा।
उन्होंने अपने महत्वपूर्ण सुझाव में कहा वन महकमा सिर्फ चार महीने के लिए वन संरक्षक की नियुक्ति करता है और शेष महीने वन संरक्षक नियुक्त नहीं किए जाते हैं। वन संरक्षकों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है।
उन्होंने कहा कि 1000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हरी पत्ती वाले वनों की कटाई पर रोक लगाई जानी चाहिए। जंगलों के बीच मौजूद रिसार्ट में अलाव (बोनफायर) जलाने पर रोक लगाई जानी चाहिए।
अंत में अदालत ने न्यायमित्र अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली को निर्देश दिए कि उनके सुझावों को लेकर दो सप्ताह में रिपोर्ट तैयार कर अदालत में सौंपे। साथ ही अदालत ने श्री रावत के सुझावों पर गौर करने के लिए अगले सप्ताह वन सचिव को न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि दायर जनहित याचिका में कहा गया कि उच्च न्यायालय वनों को आग से बचाने के लिए समय समय पर दिशा निर्देश जारी करती आ रही है लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ भी नही हुआ। गर्मी के सीजन में प्रदेश के जंगल आग उगलते हैं। इससे भारी नुक़सान उठाना पड़ता है।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज, हिमाचल राजस्व मंत्री ने ममता बनर्जी का किया समर्थन

13 Jan 2026 | 1:04 PM

शिमला, 13 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इस पर प्रतिक्रिया देखी गयी, जहां राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को खुले तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया।.

see more..

गणेश जोशी ने बारिश न होने की वजह से की फसलों के नुकसान की समीक्षा

13 Jan 2026 | 12:48 PM

देहरादून, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों के नुकसान की समीक्षा की और नुकसान का आंकलन करके जल्द रिपोर्ट तैयार करने को कहा।.

see more..

बागेश्वर में भूकंप के झटके

13 Jan 2026 | 8:21 AM

बागेश्वर, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार आज सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी पर रही जबकि भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा है।
उन्होंने कहा कि भूकंप से जनपद में फिलहाल जान माल के नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।
रवीन्द्र , जांगिड़
वार्ता.

see more..

डीआरडीओ ने स्वदेशी एमपीएटीजीएम का किया सफल परीक्षण

13 Jan 2026 | 12:53 AM

हैदराबाद, 12 जनवरी (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रविवार को महाराष्ट्र के अहिल्या नगर स्थित केके रेंज में तीसरी पीढ़ी की फायर-एंड-फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल में शीर्ष आक्रमण क्षमता है और इसका परीक्षण चलते-फिरते लक्ष्य पर किया गया।.

see more..

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने नये लोक सेवा भवन की आधारशिला रखी

12 Jan 2026 | 11:05 PM

भुवनेश्वर, 12 जनवरी (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 71.13 एकड़ भूमि पर 3,623 करोड़ रुपये की लागत से सोमवार को नये लोक सेवा भवन के निर्माण की आधारशिला रखी है।.

see more..