Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:46 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कोलकाता में 'एकल रन' मैराथन चार जनवरी को, साइना नेहवाल करेंगी उद्घाटन

कोलकाता, 10 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आगामी चार जनवरी को आयोजित सातवें 'एकल रन' मैराथन का उद्घाटन मशहूर बैडमिंटन हस्ती साइना नेहवाल करेंगी।
फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) की युवा शाखा ने बुधवार को इस कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि इसका आयोजन शहर के गोदरेज वाटरसाइड में किया जाएगा। हर साल हज़ारों स्वास्थ्य प्रेमियों को आकर्षित करने वाला यह मैराथन स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ एकल विद्यालय पहल के माध्यम से पूरे भारत के ग्रामीण और आदिवासी बच्चों की शिक्षा को भी प्रोत्साहित करता है।
सातवें संस्करण में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर सहित कई रेस प्रारूपों में बड़े पैमाने पर भागीदारी की उम्मीद है।
एफटीएस युवा के अध्यक्ष ऋषभ सरावगी ने एक मीडिया सम्मेलन में कहा, "हम एकल रन के सातवें आयोजन के उद्घाटनकर्ता के रूप में साइना नेहवाल का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि पूरे भारत के ग्रामीण बच्चों को शिक्षित करने के नेक कार्य का भी समर्थन करता है। हम एक और प्रभावशाली आयोजन की आशा करते हैं जो एक बड़े मिशन के लिए समुदायों को एक साथ लाएगा।"
एकल रन के राष्ट्रीय समन्वयक गौरव बागला ने कहा, "एकल रन महज़ एक मैराथन से कहीं अधिक है। यह ग्रामीण भारत के लिए एक उज्जवल भविष्य को आकार देने की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है। साइना नेहवाल द्वारा इस आयोजन का उद्घाटन हमारे प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक है और शिक्षा के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाने के हमारे मिशन को मजबूत करता है।"
उल्लेखनीय है कि एकल रन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि एकल विद्यालय पहल के माध्यम से ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए धन जुटाने का एक आंदोलन है।
भारत अशोक
वार्ता
More News

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के दस मछुआरों को गिरफ्तार किया

13 Jan 2026 | 2:36 PM

चेन्नई, 13 जनवरी (वार्ता) श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मंगलवार सुबह समुद्र में मछली पकड़ते समय तमिलनाडु के 10 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया । मत्स्य पालन विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।.

see more..

कैंची धाम बाईपास जाम से मिलेगी राहत, मानसखंड परियोजना के तहत अक्टूबर तक पूरा होगा निर्माण

13 Jan 2026 | 2:34 PM

नैनीताल, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मानसखंड परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गति तेज हो रही है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध कैंची धाम के लिए बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। .

see more..

करूर भगदड़ मामले में सीबीआई की पूछताछ के बाद विजय चेन्नई के लिए रवाना

13 Jan 2026 | 2:03 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) टीवीके प्रमुख और तमिल फिल्म अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के बाद मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से वापस जाते समय अभिनेता ने अपनी उपस्थिति को गुप्त रखा और मीडिया से बात करने से परहेज किया।.

see more..

सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा

13 Jan 2026 | 1:57 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (वार्ता) केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।.

see more..

मणिपुर में अलग-अलग अभियान में दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:17 PM

इंफाल, 13 जनवरी (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। .

see more..