Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:15 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


फंड धोखाधड़ी मामले की ईडी जांच में दखल नहीं देगी मेघालय सरकार: संगमा

शिलांग, 10 दिसंबर (वार्ता) मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा है कि उनकी सरकार गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) में कथित धन हेराफेरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जारी जांच में दखल नहीं देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार के लिए प्रतिक्रिया देने के लिए कुछ भी नहीं है। ईडी एक ऐसी एजेंसी है, जो अपना काम स्वतंत्र रूप से करती है।राज्य सरकार के लिए किसी भी चीज पर प्रतिक्रिया देना या दखल देना गलत होगा। यह ईडी का काम है कि वह पता लगाए।"
ईडी के अधिकारियों ने चार दिसंबर को जीएचएडीसी निर्वाचन क्षेत्र के कई विकास कार्यों के लिए आवंटित विकास कोष के कथित दुरुपयोग और गबन के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए पांच स्थानों पर छापेमारी की। इसमें असानांग स्वायत्त जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के बहुआयामी विकास के लिए आवंटित 28.66 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
यह छापेमारी पूर्व जीएचएडीसी के मुख्य कार्यकारी सदस्य बॉस्टन चं. माराक, पूर्व असानांग (एमडीसी)इस्माइल माराक और ठेकेदार कुबोन संगमा और निक्सेंग संगमा के घरों पर की गई।
ईडी ने छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के आपराधिक दस्तावेज, अचल संपत्तियों में निवेश के विवरण और डिजिटल डिवाइस भी जब्त कर लिये। इसके साथ ही अभियुक्तों और उनके परिवार के सदस्यों के कई बैंक खाते पीएमएलए की धारा 17(1ए) के तहत फ्रीज कर दिए गए हैं।
सं जितेन्द्र
वार्ता
More News

सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा

13 Jan 2026 | 1:57 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (वार्ता) केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।.

see more..

मणिपुर में अलग-अलग अभियान में दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:17 PM

इंफाल, 13 जनवरी (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। .

see more..

पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज, हिमाचल राजस्व मंत्री ने ममता बनर्जी का किया समर्थन

13 Jan 2026 | 1:04 PM

शिमला, 13 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इस पर प्रतिक्रिया देखी गयी, जहां राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को खुले तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया।.

see more..

गणेश जोशी ने बारिश न होने की वजह से की फसलों के नुकसान की समीक्षा

13 Jan 2026 | 12:48 PM

देहरादून, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों के नुकसान की समीक्षा की और नुकसान का आंकलन करके जल्द रिपोर्ट तैयार करने को कहा।.

see more..

बागेश्वर में भूकंप के झटके

13 Jan 2026 | 8:21 AM

बागेश्वर, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार आज सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी पर रही जबकि भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा है।
उन्होंने कहा कि भूकंप से जनपद में फिलहाल जान माल के नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।
रवीन्द्र , जांगिड़
वार्ता.

see more..