Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:49 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


थरूर ने ठुकराया सावरकर पुरस्कार, आयोजकों को कहा गैरजिम्मेदार

तिरुवनंतपुरम, 10 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवार्ड 2025 को ठुकराते हुए कहा कि उन्हें हाई रेंज रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (एचआरडीएस इंडिया) द्वारा घोषित इस सम्मान के बारे में कभी सूचित ही नहीं किया गया था।
इससे पहले एनजीओ ने नयी दिल्ली में उद्घाटन पुरस्कार समारोह के लिए चयनित छह हस्तियों में श्री थारूर का नाम भी शामिल किया था, इस समारोह में कथित रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।
श्री थरूर ने कहा कि उन्हें इस घोषणा के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से ही पता चला जब वह स्थानीय निकाय चुनावों में अपना वोट डालने के लिए केरल में थे।
तिरुवनंतपुरम सांसद ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर आयोजकों की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी सहमति के बिना उनका नाम घोषित करना "गैरजिम्मेदाराना" है। उन्होंने कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना पड़ा क्योंकि कुछ मीडिया संस्थान उनके द्वारा पुरस्कार अस्वीकार करने के बाद भी उनसे सवाल कर रहे थे।
श्री थरूर ने लिखा कि उन्हें पुरस्कार की प्रकृति, इसे प्रदान करने वाले संगठन या किसी भी प्रासंगिक विवरण के बारे में जानकारी नहीं थी और इसलिए कार्यक्रम में भाग लेने या सम्मान स्वीकार करने का प्रश्न ही नहीं उठता।
इस पुरस्कार की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस में बेचैनी दिख रही थी क्योंकि विनायक दामोदर सावरकर से जुड़ी राजनीतिक संवेदनशीलताएं बहुत गंभीर थीं।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के. मुरलीधरन ने खुले तौर पर कहा कि किसी भी कांग्रेस सांसद को सावरकर के नाम पर कोई पुरस्कार नहीं लेना चाहिए। उन्होंने इसे अस्वीकार्य तथा पार्टी के मूल्यों एवं इतिहास के लिए बहुत अपमानजनक बताया। श्री थरूर के इस इनकार को व्यापक रूप से पार्टी के वैचारिक रुख के प्रति दृढ़ निष्ठा दिखाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि, एचआरडीएस इंडिया ने श्री थरूर के बयान का खंडन किया। संगठन के सचिव अजी कृष्णन ने दावा किया कि एनजीओ के प्रतिनिधियों ने जूरी अध्यक्ष के साथ श्री थरूर के आवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें पुरस्कार के बारे में विस्तार से जानकारी
उन्होंने कहा कि श्री थरूर ने सभी सम्मानित व्यक्तियों की सूची मांगी थी और उनकी कोई औपचारिक अस्वीकृति उनका ऑनलाइन बयान से पहले नहीं आयी। श्री कृष्णन ने कहा कि कांग्रेस सांसद शायद राजनीतिक दबाव में पीछे हट रहे हैं।
अभय, मधुकांत
वार्ता
More News

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के दस मछुआरों को गिरफ्तार किया

13 Jan 2026 | 2:36 PM

चेन्नई, 13 जनवरी (वार्ता) श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मंगलवार सुबह समुद्र में मछली पकड़ते समय तमिलनाडु के 10 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया । मत्स्य पालन विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।.

see more..

कैंची धाम बाईपास जाम से मिलेगी राहत, मानसखंड परियोजना के तहत अक्टूबर तक पूरा होगा निर्माण

13 Jan 2026 | 2:34 PM

नैनीताल, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मानसखंड परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गति तेज हो रही है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध कैंची धाम के लिए बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। .

see more..

करूर भगदड़ मामले में सीबीआई की पूछताछ के बाद विजय चेन्नई के लिए रवाना

13 Jan 2026 | 2:03 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) टीवीके प्रमुख और तमिल फिल्म अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के बाद मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से वापस जाते समय अभिनेता ने अपनी उपस्थिति को गुप्त रखा और मीडिया से बात करने से परहेज किया।.

see more..

सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा

13 Jan 2026 | 1:57 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (वार्ता) केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।.

see more..

मणिपुर में अलग-अलग अभियान में दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:17 PM

इंफाल, 13 जनवरी (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। .

see more..